परबत्ता लूटकांड मामले में 2 लाख रुपए बरामद:खगड़िया में CCTV और टेक्निकल एविडेंस से पुलिस को मिली सफलता

परबत्ता लूटकांड मामले में 2 लाख रुपए बरामद:खगड़िया में CCTV और टेक्निकल एविडेंस से पुलिस को मिली सफलता

खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई 2 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए लूटी गई नकदी बरामद कर ली है। हालांकि, मामले की जांच और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी जारी है। यह घटना 22 जनवरी को हुई थी, जब कबेला गांव निवासी सरसों तेल व्यवसायी राम विलाश राय इंडियन बैंक, कन्हैयाचक शाखा से चेक के माध्यम से 2 लाख रुपये निकालकर परबत्ता की ओर जा रहे थे। बैंक से लगभग 150 मीटर आगे बढ़ने पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनका थैला छीन लिया और फरार हो गए। बैंक पासबुक, मोबाइल फोन और दुकान की चाबी भी रखी हुई थी पीड़ित राम विलाश राय के अनुसार, थैले में 2 लाख रुपये नगद के अलावा बैंक पासबुक, मोबाइल फोन और दुकान की चाबी भी रखी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी के नेतृत्व में इंडियन बैंक कन्हैयाचक और आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इसके आधार पर कुछ संदिग्धों की पहचान की गई और तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान लूटी गई नगदी बरामद कर ली परबत्ता थानाध्यक्ष सुमंत चौधरी के साथ संयुक्त कार्रवाई में कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक अभियुक्त को चिन्हित किया गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान उसके घर से लूटी गई नगदी बरामद कर ली। एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने बताया कि मामले का अनुसंधान जारी है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सभी तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जल्द ही इस लूटकांड का पूरी तरह खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई 2 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए लूटी गई नकदी बरामद कर ली है। हालांकि, मामले की जांच और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी जारी है। यह घटना 22 जनवरी को हुई थी, जब कबेला गांव निवासी सरसों तेल व्यवसायी राम विलाश राय इंडियन बैंक, कन्हैयाचक शाखा से चेक के माध्यम से 2 लाख रुपये निकालकर परबत्ता की ओर जा रहे थे। बैंक से लगभग 150 मीटर आगे बढ़ने पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनका थैला छीन लिया और फरार हो गए। बैंक पासबुक, मोबाइल फोन और दुकान की चाबी भी रखी हुई थी पीड़ित राम विलाश राय के अनुसार, थैले में 2 लाख रुपये नगद के अलावा बैंक पासबुक, मोबाइल फोन और दुकान की चाबी भी रखी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी के नेतृत्व में इंडियन बैंक कन्हैयाचक और आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इसके आधार पर कुछ संदिग्धों की पहचान की गई और तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान लूटी गई नगदी बरामद कर ली परबत्ता थानाध्यक्ष सुमंत चौधरी के साथ संयुक्त कार्रवाई में कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक अभियुक्त को चिन्हित किया गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान उसके घर से लूटी गई नगदी बरामद कर ली। एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने बताया कि मामले का अनुसंधान जारी है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सभी तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जल्द ही इस लूटकांड का पूरी तरह खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *