कटिहार के समेली प्रखंड अंतर्गत मलहरिया पंचायत के बखरी नया टोला गांव, वार्ड संख्या 12 में देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में डोली देवी और दीपू मंडल के दो कच्चे घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जिससे दोनों परिवार बेघर हो गए। अग्निपीड़िता डोली देवी (पति-प्रभु मंडल) ने बताया कि आग लगते ही उन्हें बच्चों को लेकर बाहर भागना पड़ा। वे घर का कोई भी सामान नहीं बचा सकीं। अनाज, कपड़े, बर्तन और नकदी सहित उनका सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। वहीं, दीपू मंडल (पिता-स्व. शीतल मंडल) ने बताया कि पिता के निधन के बाद यही घर उनका एकमात्र सहारा था। अब सब कुछ जल जाने के बाद परिवार के भरण-पोषण की चिंता सता रही है। कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलने पर जिला परिषद प्रतिनिधि रौशन कुमार मंडल, मुखिया राज कुमार भारती, पूर्व मुखिया महेश्वरी प्रसाद सिंह और पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुमन शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी और प्रशासन से तत्काल राहत, मुआवजा तथा आवास सहायता प्रदान करने की मांग की। 13 घर आग की घटनाओं में जल चुके
ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि समेली प्रखंड में पिछले एक महीने के भीतर 13 घर आग की घटनाओं में जल चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से आग से बचाव और राहत के लिए ठोस व्यवस्था करने की अपील की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। कटिहार के समेली प्रखंड अंतर्गत मलहरिया पंचायत के बखरी नया टोला गांव, वार्ड संख्या 12 में देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में डोली देवी और दीपू मंडल के दो कच्चे घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जिससे दोनों परिवार बेघर हो गए। अग्निपीड़िता डोली देवी (पति-प्रभु मंडल) ने बताया कि आग लगते ही उन्हें बच्चों को लेकर बाहर भागना पड़ा। वे घर का कोई भी सामान नहीं बचा सकीं। अनाज, कपड़े, बर्तन और नकदी सहित उनका सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। वहीं, दीपू मंडल (पिता-स्व. शीतल मंडल) ने बताया कि पिता के निधन के बाद यही घर उनका एकमात्र सहारा था। अब सब कुछ जल जाने के बाद परिवार के भरण-पोषण की चिंता सता रही है। कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलने पर जिला परिषद प्रतिनिधि रौशन कुमार मंडल, मुखिया राज कुमार भारती, पूर्व मुखिया महेश्वरी प्रसाद सिंह और पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुमन शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी और प्रशासन से तत्काल राहत, मुआवजा तथा आवास सहायता प्रदान करने की मांग की। 13 घर आग की घटनाओं में जल चुके
ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि समेली प्रखंड में पिछले एक महीने के भीतर 13 घर आग की घटनाओं में जल चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से आग से बचाव और राहत के लिए ठोस व्यवस्था करने की अपील की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।


