बेतिया में 2 सड़क हादसों में 2 की मौत:अस्पताल से लौट रहे युवक समेत पांच घायल, GMCH में भर्ती

बेतिया में 2 सड़क हादसों में 2 की मौत:अस्पताल से लौट रहे युवक समेत पांच घायल, GMCH में भर्ती

बेतिया के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की रात हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि पांच युवक गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों का इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। वहीं इधर पुलिस दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर रविवार को परिजनों के हवाले कर दिया और मामलों की जांच में जुट गई है। हालांकि हादसों के बाद परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। अस्पताल नाका थाना प्रभारी मदन कुमार मांझी ने बताया कि मृतकों की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के परेगवा जेरूवारी वार्ड संख्या चार निवासी नमी प्रसाद कुशवाहा का बेटा विनय कुमार (22)तथा चनपटिया थाना क्षेत्र के पुरैना गोसाईं टोला वार्ड संख्या आठ निवासी रामेश्वर डोम के 26 वर्षीय बेटा दीपक डोम के रूप में हुई है। वहीं घायलों में मृतक दीपक डोम का 28 वर्षीय भाई भुषण डोम, योगापट्टी थाना क्षेत्र के डुमरी गोला घाट गांव निवासी रामू कुमार, पटखौली गांव निवासी दिलमहमद, नवलपुर थाना क्षेत्र के कौल्हापुर गांव निवासी नागमणी कुमार और प्रिंस कुमार शामिल हैं। दो बाइकों की भिड़ंत में छात्र की मौत पहली घटना बेतिया-योगापट्टी मुख्य मार्ग स्थित योगापट्टी पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने की में भिड़ंत में बीए के छात्र विनय कुमार की मौत हो गई। मृतक के पिता नमी प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि विनय दो भाइयों में बड़ा था और शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे फत्तेपुर बाजार सामान लाने घर से निकला था। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने परिजनों को दी। पहले उसे योगापट्टी पीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जीएमसीएच रेफर किया गया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मां उमरावती देवी, भाई-बहन सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उत्तरवाहिनी पुल के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से एक की मौत जबकि दूसरी घटना चनपटिया थाना क्षेत्र के पुरैना गोसाईं वार्ड आठ में हुई। यहां कैथवलिया रोड स्थित उत्तरवाहिनी पुल के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से दीपक डोम की मौत हो गई। मृतक के पिता रामेश्वर डोम ने बताया कि दीपक शनिवार को अपनी बहन से मिलने लौरिया अस्पताल गया था, जहां उसकी डिलीवरी हुई थी। बहन से मिलकर घर लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। दीपक के तीन छोटी-छोटी बेटियां हैं। उसकी मौत से पत्नी चंदा देवी सहित पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। बेतिया के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की रात हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि पांच युवक गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों का इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। वहीं इधर पुलिस दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर रविवार को परिजनों के हवाले कर दिया और मामलों की जांच में जुट गई है। हालांकि हादसों के बाद परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। अस्पताल नाका थाना प्रभारी मदन कुमार मांझी ने बताया कि मृतकों की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के परेगवा जेरूवारी वार्ड संख्या चार निवासी नमी प्रसाद कुशवाहा का बेटा विनय कुमार (22)तथा चनपटिया थाना क्षेत्र के पुरैना गोसाईं टोला वार्ड संख्या आठ निवासी रामेश्वर डोम के 26 वर्षीय बेटा दीपक डोम के रूप में हुई है। वहीं घायलों में मृतक दीपक डोम का 28 वर्षीय भाई भुषण डोम, योगापट्टी थाना क्षेत्र के डुमरी गोला घाट गांव निवासी रामू कुमार, पटखौली गांव निवासी दिलमहमद, नवलपुर थाना क्षेत्र के कौल्हापुर गांव निवासी नागमणी कुमार और प्रिंस कुमार शामिल हैं। दो बाइकों की भिड़ंत में छात्र की मौत पहली घटना बेतिया-योगापट्टी मुख्य मार्ग स्थित योगापट्टी पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने की में भिड़ंत में बीए के छात्र विनय कुमार की मौत हो गई। मृतक के पिता नमी प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि विनय दो भाइयों में बड़ा था और शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे फत्तेपुर बाजार सामान लाने घर से निकला था। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने परिजनों को दी। पहले उसे योगापट्टी पीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जीएमसीएच रेफर किया गया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मां उमरावती देवी, भाई-बहन सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उत्तरवाहिनी पुल के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से एक की मौत जबकि दूसरी घटना चनपटिया थाना क्षेत्र के पुरैना गोसाईं वार्ड आठ में हुई। यहां कैथवलिया रोड स्थित उत्तरवाहिनी पुल के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से दीपक डोम की मौत हो गई। मृतक के पिता रामेश्वर डोम ने बताया कि दीपक शनिवार को अपनी बहन से मिलने लौरिया अस्पताल गया था, जहां उसकी डिलीवरी हुई थी। बहन से मिलकर घर लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। दीपक के तीन छोटी-छोटी बेटियां हैं। उसकी मौत से पत्नी चंदा देवी सहित पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *