नवादा में वाहन की टक्कर से 2 दोस्तों की मौत:पूजा का सामान लेने जा रहे थे, बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त

नवादा में वाहन की टक्कर से 2 दोस्तों की मौत:पूजा का सामान लेने जा रहे थे, बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त

नवादा में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। जम्हारिया गांव के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों दोस्त पूजा का सामान लेने के लिए घर से निकले थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मृतकों की पहचान धमौल थाना क्षेत्र के अटारी गांव निवासी धनेश्वर यादव के लगभग 25 वर्षीय पुत्र सतीश यादव और विनोद प्रसाद यादव के लगभग 25 वर्षीय पुत्र रवि कुमार यादव के रूप में हुई है। डेढ़ साल पहले हुई थी शादी मृतक सतीश यादव अपने परिवार का सबसे छोटा पुत्र था। लगभग डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी और एक महीने पहले ही उसे एक बेटा हुआ था। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन इस आकस्मिक मौत से पूरा परिवार सदमे में है। यह जानकारी वीरेंद्र यादव ने दी। वहीं, रवि कुमार यादव अपने घर का सबसे बड़ा पुत्र था और पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी भी दो साल पहले हुई थी और उसका भी एक बेटा है। रवि किसान का काम करके अपने परिवार का गुजारा चलाता था। इस घटना ने उसके परिवार में भी कोहराम मचा दिया है। नवादा में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। जम्हारिया गांव के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों दोस्त पूजा का सामान लेने के लिए घर से निकले थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मृतकों की पहचान धमौल थाना क्षेत्र के अटारी गांव निवासी धनेश्वर यादव के लगभग 25 वर्षीय पुत्र सतीश यादव और विनोद प्रसाद यादव के लगभग 25 वर्षीय पुत्र रवि कुमार यादव के रूप में हुई है। डेढ़ साल पहले हुई थी शादी मृतक सतीश यादव अपने परिवार का सबसे छोटा पुत्र था। लगभग डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी और एक महीने पहले ही उसे एक बेटा हुआ था। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन इस आकस्मिक मौत से पूरा परिवार सदमे में है। यह जानकारी वीरेंद्र यादव ने दी। वहीं, रवि कुमार यादव अपने घर का सबसे बड़ा पुत्र था और पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी भी दो साल पहले हुई थी और उसका भी एक बेटा है। रवि किसान का काम करके अपने परिवार का गुजारा चलाता था। इस घटना ने उसके परिवार में भी कोहराम मचा दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *