गोरखपुर में पकड़े गए 2 जालसाज:क्रिप्टो करेंसी-बिटकॉइन में दोगुना पैसा दिलाने का देते थे झांसा, आयोजित की फर्जी वेबिनार

गोरखपुर में पकड़े गए 2 जालसाज:क्रिप्टो करेंसी-बिटकॉइन में दोगुना पैसा दिलाने का देते थे झांसा, आयोजित की फर्जी वेबिनार

गोरखपुर की रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने सोमवार को क्रिप्टो करेंसी और बिटकॉइन में दोगुना मुनाफा दिलाने के झांसा देकर करोड़ों रुपये एंठने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक लैपटॉप और दो मोबाइल बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी वेबिनार आयोजित कर निवेशकों से अवैध रूप से धन इकट्ठा किया था। आरोपियों की पहचान देवरिया के खामपार बहोरवा संजीव कुमार कुशवाहा सफेद शर्ट में लोगों को निवेश के बारे में समझा रहा था। जबकि जबकि देवरिया के गौरीबाजार बन्सहिया निवासी अंकित श्रीवास्तव के रूप में हुई है। रामगढ़ताल थाने के इंस्पेक्टर नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग होटल कृष्णा पैलेस के रूम नंबर 315 में लोगों को बिटकॉइन निवेश के नाम पर आकर्षक लाभ का झांसा देकर रकम ले रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने होटल पहुंचकर रूम खोलवाया। वहां देवरिया के खामपार बहोरवा संजीव कुमार कुशवाहा सफेद शर्ट में लोगों को निवेश के बारे में समझा रहा था। जबकि जबकि देवरिया के गौरीबाजार बन्सहिया निवासी अंकित श्रीवास्तव ने निवेशकों को स्कीम बताने के लिए बुलाया था। दोनों आरोपियों का कबूलनामा पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अधिक लाभ का लालच देकर लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किया। आरोपियों ने निवेश से संबंधित कोई पंजीकरण या वैध दस्तावेज पेश नहीं किया। वहीं, रूम में मौजूद दो अन्य लोग बैकुन्ठपुर जिला गोपालगंज बिहार निवासी मनोज दीक्षित और सीधारी पूर्वी थाना सिधारी जिला आजमगढ़ निवासी श्रवण कुमार भी घटना स्थल से थाने लाए गए। पुलिस आरोपियों के बयान के आधार पर गैंग के अन्य सहयोगियों की तलाश शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी, विनियमित स्कीम पाबंदी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। दोपहर बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना रामगढ़ताल पुलिस अब कॉल डिटेल और लैपटॉप के डिजिटल सबूतों के आधार पर गैंग के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है।

लैपटॉप में मिले रुपये भेजने के स्क्रीनशॉट
बरामद लैपटॉप में फोटोग्राफ और क्रॉस क्रिएटिव एंड कान्सेप्ट फर्म में रुपये भेजने के स्क्रीनशॉट मिले। पुलिस ने इन सबूतों का रंगीन प्रिंटआउट निकाल कर पुलिससे साक्ष्य के तौर पर अपने पास रख लिया। इन्वेस्ट के लिए वेबिनार आयोजित किए बिटक्वाइन में इन्वेस्ट करने के लिए वेबिनार आयोजित किया गया था जिसमें सम्मिलित होने के लिए लोगों को बुलाया गया था। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि आपको किसने बुलाया था तो वहां मौजूद लोगों ने बताया कि अंकित श्रीवास्तव ने बुलाया था। अंकित श्रीवास्तव ने लोगों से कहा था कि एक अच्छी स्कीम लांच हुई है। जितना जल्दी रुपया लगायेंगे उतना अधिक लाभ होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *