मोतिहारी में ट्रैक्टर के नीचे दबकर 2 युवकों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल हो गया है। तीनों ईंट गिराकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर का संतुलन खोने से पलट गया। जिसमें तीनों दब गए। आनन-फानन में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। एक को सुरक्षित निकालने में कामयाब हुए, जबकि दो ट्रैक्टर के नीचे ही दबे रह गए। घटना के बाद पकड़ीदयाल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेज दिया। मृतकों की पहचान अभिषेक और कुंदन के रूप में हुई है। कुंदन चार भाई में तीसरे नंबर पर था, जबकि अभिषेक दो भाइयों में छोटा था, दोनों अपने गांव के ही चिमनी में काम करते थे, दोनों के पिता भी मजदूरी करते हैं। दोनों की शादी नहीं हुई थी। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर मालिक से पूछताछ कर रही है। सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा घटनाक्रम… चाचा बोले- मालिक ने फोन नहीं उठाया घटना को लेकर मृतक कुंदन के चाचा ने कहा कि घटना ड्राइवर के आखों पर अचानक लाइट आने और टर्निंग मोड़ होने के कारण हुई है। यहां सालभर पहले भी ऐसा ही हादसा हो चुका है। रविवार को भी विश्वनाथ शाह और रामजी शाह की चिमनी से एक खेप ईंट गिराकर जब लौट रहे थे तीन लोग तो उनका ट्रैक्टर पलट गया। हमको जानकारी मिली तो मालिक को फोन किए। दोनों मालिक में से किसी ने भी कॉल का जवाब नहीं दिया। मोतिहारी में ट्रैक्टर के नीचे दबकर 2 युवकों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल हो गया है। तीनों ईंट गिराकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर का संतुलन खोने से पलट गया। जिसमें तीनों दब गए। आनन-फानन में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। एक को सुरक्षित निकालने में कामयाब हुए, जबकि दो ट्रैक्टर के नीचे ही दबे रह गए। घटना के बाद पकड़ीदयाल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेज दिया। मृतकों की पहचान अभिषेक और कुंदन के रूप में हुई है। कुंदन चार भाई में तीसरे नंबर पर था, जबकि अभिषेक दो भाइयों में छोटा था, दोनों अपने गांव के ही चिमनी में काम करते थे, दोनों के पिता भी मजदूरी करते हैं। दोनों की शादी नहीं हुई थी। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर मालिक से पूछताछ कर रही है। सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा घटनाक्रम… चाचा बोले- मालिक ने फोन नहीं उठाया घटना को लेकर मृतक कुंदन के चाचा ने कहा कि घटना ड्राइवर के आखों पर अचानक लाइट आने और टर्निंग मोड़ होने के कारण हुई है। यहां सालभर पहले भी ऐसा ही हादसा हो चुका है। रविवार को भी विश्वनाथ शाह और रामजी शाह की चिमनी से एक खेप ईंट गिराकर जब लौट रहे थे तीन लोग तो उनका ट्रैक्टर पलट गया। हमको जानकारी मिली तो मालिक को फोन किए। दोनों मालिक में से किसी ने भी कॉल का जवाब नहीं दिया।


