शेखपुरा में विदेशी शराब के साथ 2 डिलीवरी बॉय गिरफ्तार:बरबीघा से 15 बोतल शराब लाते समय बाइक समेत पकड़े गए

शेखपुरा में विदेशी शराब के साथ 2 डिलीवरी बॉय गिरफ्तार:बरबीघा से 15 बोतल शराब लाते समय बाइक समेत पकड़े गए

शेखपुरा में उत्पाद विभाग की पुलिस ने विदेशी शराब की खेप के साथ दो डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है। ये दोनों एक बाइक पर सवार होकर शराब ले जा रहे थे। दोनों आरोपी बरबीघा शहर के निवासी हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक की पहचान 20 वर्षीय कन्हैया कुमार के रूप में हुई है, जो श्रवण कुमार का पुत्र है। दूसरा आरोपी 16 वर्षीय किशोर है। कुल 11.250 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई उनके पास से एक बैग में रखी 15 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। प्रत्येक बोतल में 750 एमएल शराब थी, जिससे कुल 11.250 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। पुलिस ने शराब के साथ उनकी बाइक भी जब्त कर ली है। छापामार दल ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया उत्पाद थाना शेखपुरा के थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक मो. इमरान अंसारी ने बताया कि दोनों डिलीवरी बॉय बरबीघा से शराब की खेप लेकर शेखपुरा शहर की ओर आ रहे थे। दुल्लापुर गांव के पास उत्पाद विभाग के एएसआई धनंजय कुमार के नेतृत्व में एक छापामार दल ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ स्थानीय उत्पाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक आरोपी को शेखपुरा जेल भेज दिया गया है, जबकि किशोर को जमुई स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया है। शेखपुरा में उत्पाद विभाग की पुलिस ने विदेशी शराब की खेप के साथ दो डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है। ये दोनों एक बाइक पर सवार होकर शराब ले जा रहे थे। दोनों आरोपी बरबीघा शहर के निवासी हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक की पहचान 20 वर्षीय कन्हैया कुमार के रूप में हुई है, जो श्रवण कुमार का पुत्र है। दूसरा आरोपी 16 वर्षीय किशोर है। कुल 11.250 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई उनके पास से एक बैग में रखी 15 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। प्रत्येक बोतल में 750 एमएल शराब थी, जिससे कुल 11.250 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। पुलिस ने शराब के साथ उनकी बाइक भी जब्त कर ली है। छापामार दल ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया उत्पाद थाना शेखपुरा के थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक मो. इमरान अंसारी ने बताया कि दोनों डिलीवरी बॉय बरबीघा से शराब की खेप लेकर शेखपुरा शहर की ओर आ रहे थे। दुल्लापुर गांव के पास उत्पाद विभाग के एएसआई धनंजय कुमार के नेतृत्व में एक छापामार दल ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ स्थानीय उत्पाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक आरोपी को शेखपुरा जेल भेज दिया गया है, जबकि किशोर को जमुई स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *