किशनगंज में कार-बाइक की टक्कर में 2 की मौत:एक युवक गंभीर घायल, पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर जांच की शुरू

किशनगंज में कार-बाइक की टक्कर में 2 की मौत:एक युवक गंभीर घायल, पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर जांच की शुरू

किशनगंज जिले में बहादुरगंज-ठाकुरगंज मुख्य मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा खैखाट चौक के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। मृतकों की पहचान मोटरसाइकिल चालक शादाब आलम (30), निवासी ताराबारी, और राहगीर शाह आलम (26), निवासी खैखाट, के रूप में हुई है। शादाब आलम की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि शाह आलम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल युवक नजीर अहमद को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन जब्त घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना अध्यक्ष संदीप कुमार, पौआखाली थाना अध्यक्ष अंकित कुमार सिंह और एडीपीओ गौतम कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। अपोजिट डायरेक्शन से आ रही थी गाड़ी स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना शुक्रवार देर शाम बहादुरगंज-ठाकुरगंज मुख्य मार्ग (एनएच 327 ई) पर खैखाट चौक के समीप हुई। शादाब आलम इफ्तारी के बाद अपने घर से ताराबारी से लोहागाड़ा की ओर किसी जरूरी काम से जा रहे थे। तभी ठाकुरगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घटना होते देख स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत बहादुरगंज पुलिस प्रशासन को सूचना दी। बहादुरगंज थाना अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है। किशनगंज जिले में बहादुरगंज-ठाकुरगंज मुख्य मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा खैखाट चौक के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। मृतकों की पहचान मोटरसाइकिल चालक शादाब आलम (30), निवासी ताराबारी, और राहगीर शाह आलम (26), निवासी खैखाट, के रूप में हुई है। शादाब आलम की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि शाह आलम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल युवक नजीर अहमद को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन जब्त घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना अध्यक्ष संदीप कुमार, पौआखाली थाना अध्यक्ष अंकित कुमार सिंह और एडीपीओ गौतम कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। अपोजिट डायरेक्शन से आ रही थी गाड़ी स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना शुक्रवार देर शाम बहादुरगंज-ठाकुरगंज मुख्य मार्ग (एनएच 327 ई) पर खैखाट चौक के समीप हुई। शादाब आलम इफ्तारी के बाद अपने घर से ताराबारी से लोहागाड़ा की ओर किसी जरूरी काम से जा रहे थे। तभी ठाकुरगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घटना होते देख स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत बहादुरगंज पुलिस प्रशासन को सूचना दी। बहादुरगंज थाना अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *