गयाजी जंक्शन पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। गयाजी-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस (12397) अप से कटकर 2 यात्रियों की मौत हो गई। दोनों जनरल कोच में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। प्लेटफार्म-6 पर हड़बड़ी में दोनों ट्रेन-प्लेटफार्म के बीच गिर गए। ट्रेन वॉशिंग पिट लाइन से निकलकर प्लेटफार्म पर जा रही थी। ट्रेन पूरी तरह से रुकी भी नहीं थी कि कुछ यात्री दौड़कर इंजन से सटे तीसरे कोच में चढ़ने लगे। भीड़ काफी थी, धक्का-मुक्की भी हो रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। मृतकों की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भगहर गांव निवासी खालिद आलम और जहानाबाद निवासी के रूप में हुई है। दोनों ने दिल्ली जाने के लिए जनरल टिकट लिया था। सीट मिल जाए इसलिए जल्दीबाजी कर रहे थे। ट्रेन देखते ही दौड़ने लगे यात्री प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ काफी ज्यादा थी। ट्रेन को जैसे ही आते देखा, वैसे ही ट्रेन में चढ़ने की होड़ मच गई। जनरल कोच के साथ भीड़ भी चल रही थी। यात्रियों ने ट्रेन रुकने का इंतजार नहीं किया। चलती ट्रेन में ही चढ़ने की किशोश करने लगे। इसी बीच सरजू और खालिद का बैलेंस बिगड़ गया। भीड़ के बीच वे कोच और प्लेटफार्म के बीच गिर गए। ट्रेन प्लेटफार्म पर प्लेस की जा रही थी स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि रेक प्लेटफॉर्म पर प्लेस ही की जा रही थी। इसी दौरान इंजन से सटे तीसरे डब्बे में चढ़ने की कोशिश में हादसा हुआ है। चलती ट्रेन में चढ़ना-उतरना जानलेवा है। यात्रियों से अपील है कि वे सावधानी बरतें। वहीं, दूसरी तरफ रेल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। गयाजी जंक्शन पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। गयाजी-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस (12397) अप से कटकर 2 यात्रियों की मौत हो गई। दोनों जनरल कोच में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। प्लेटफार्म-6 पर हड़बड़ी में दोनों ट्रेन-प्लेटफार्म के बीच गिर गए। ट्रेन वॉशिंग पिट लाइन से निकलकर प्लेटफार्म पर जा रही थी। ट्रेन पूरी तरह से रुकी भी नहीं थी कि कुछ यात्री दौड़कर इंजन से सटे तीसरे कोच में चढ़ने लगे। भीड़ काफी थी, धक्का-मुक्की भी हो रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। मृतकों की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भगहर गांव निवासी खालिद आलम और जहानाबाद निवासी के रूप में हुई है। दोनों ने दिल्ली जाने के लिए जनरल टिकट लिया था। सीट मिल जाए इसलिए जल्दीबाजी कर रहे थे। ट्रेन देखते ही दौड़ने लगे यात्री प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ काफी ज्यादा थी। ट्रेन को जैसे ही आते देखा, वैसे ही ट्रेन में चढ़ने की होड़ मच गई। जनरल कोच के साथ भीड़ भी चल रही थी। यात्रियों ने ट्रेन रुकने का इंतजार नहीं किया। चलती ट्रेन में ही चढ़ने की किशोश करने लगे। इसी बीच सरजू और खालिद का बैलेंस बिगड़ गया। भीड़ के बीच वे कोच और प्लेटफार्म के बीच गिर गए। ट्रेन प्लेटफार्म पर प्लेस की जा रही थी स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि रेक प्लेटफॉर्म पर प्लेस ही की जा रही थी। इसी दौरान इंजन से सटे तीसरे डब्बे में चढ़ने की कोशिश में हादसा हुआ है। चलती ट्रेन में चढ़ना-उतरना जानलेवा है। यात्रियों से अपील है कि वे सावधानी बरतें। वहीं, दूसरी तरफ रेल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।


