अंतर्राज्यीय गिरोह के 2 साइबर ठग अरेस्ट:गुप्त सूचना पर कार्रवाई, 4 मोबाइल बरामद; सस्ते लोन का देते थे लालच

अंतर्राज्यीय गिरोह के 2 साइबर ठग अरेस्ट:गुप्त सूचना पर कार्रवाई, 4 मोबाइल बरामद; सस्ते लोन का देते थे लालच

शेखपुरा में अंतर्राज्यीय गिरोह के दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। शेखोंपुर सराय और साइबर थाना पुलिस ने पांची गांव में संयुक्त छापेमारी कर इन्हें रंगेहाथ पकड़ा। इनके पास से 4 मोबाइल फोन और कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। गिरफ्तार ठगों की पहचान पांची गांव निवासी गुलेश्वर पासवान के पुत्र विसूती कुमार और चंद्रशेखर प्रसाद के पुत्र संजीत कुमार के रूप में हुई है। छापेमारी का नेतृत्व साइबर थाना अध्यक्ष सह डीएसपी ज्योति कुमारी और शेखोंपुर सराय थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने किया। इस टीम में साइबर थाना के अपर थाना अध्यक्ष साकेत सौरभ और एएसआई नागेंद्र कुमार भी शामिल थे। थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि ये दोनों युवक गांव के पश्चिम बघार में भोले-भाले मोबाइल धारकों को सस्ते दरों पर ऋण दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी कर रहे थे। उनके मोबाइल से देश के विभिन्न हिस्सों के मोबाइल धारकों के नंबर मिले हैं। गिरफ्तार ठगों को साइबर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। स्थानीय साइबर थाना में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शेखपुरा में अंतर्राज्यीय गिरोह के दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। शेखोंपुर सराय और साइबर थाना पुलिस ने पांची गांव में संयुक्त छापेमारी कर इन्हें रंगेहाथ पकड़ा। इनके पास से 4 मोबाइल फोन और कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। गिरफ्तार ठगों की पहचान पांची गांव निवासी गुलेश्वर पासवान के पुत्र विसूती कुमार और चंद्रशेखर प्रसाद के पुत्र संजीत कुमार के रूप में हुई है। छापेमारी का नेतृत्व साइबर थाना अध्यक्ष सह डीएसपी ज्योति कुमारी और शेखोंपुर सराय थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने किया। इस टीम में साइबर थाना के अपर थाना अध्यक्ष साकेत सौरभ और एएसआई नागेंद्र कुमार भी शामिल थे। थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि ये दोनों युवक गांव के पश्चिम बघार में भोले-भाले मोबाइल धारकों को सस्ते दरों पर ऋण दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी कर रहे थे। उनके मोबाइल से देश के विभिन्न हिस्सों के मोबाइल धारकों के नंबर मिले हैं। गिरफ्तार ठगों को साइबर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। स्थानीय साइबर थाना में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *