सिवान में ऑर्केंस्ट्रा-बारात में 2 समुदाय भिड़े, 5 घायल:रात में पत्थरबाजी, सुबह घेरकर पीटा, पुलिस बोली- हालात काबू, 5 को डिटेन किया

सिवान में बुधवार (21 जनवरी) की सुबह दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प और पत्थरबाजी हुई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। मामला ऑर्केस्ट्रा, छेड़खानी और मारपीट से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवराजपुर गांव की है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन पांच लोगों को थाने में डिटेन किया है और पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बड़हरिया थाना प्रभारी छोटन कुमार ने बताया कि शिवराजपुर गांव में दोनों समुदायों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है, उसी का यह परिणाम है। फिलहाल गांव में लगातार पुलिस गश्त की जा रही है। क्या है पूरा मामला, सिलसिलेवार पढ़िए… बारात-ऑर्केस्ट्रा से शुरू हुआ विवाद
सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में बीते रविवार को मुस्लिम समुदाय के एक घर बारात आई थी। घर में ऑर्केस्ट्रा चल रहा था, जिसे देखने के लिए हिंदू समुदाय के कुछ युवक वहां पहुंचे। मुस्लिम समुदाय का आरोप है कि ये युवक नशे की हालत में थे और महिलाओं से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर वे नहीं माने, जिसके बाद उनकी पिटाई कर दी गई। इसी घटना के बाद से दोनों समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। मंगलवार को भड़की हिंसा, मारपीट और पत्थरबाजी हुई
रविवार से चला आ रहा विवाद मंगलवार को उस वक्त हिंसक हो गया, जब मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों को हिंदू समुदाय के लोगों ने कथित तौर पर मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए और जमकर पत्थरबाजी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को काबू में किया। देर रात एसपी पूरन कुमार झा, एसडीपीओ अजय कुमार सिंह और एसडीओ आशुतोष गुप्ता गांव पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर हालात शांत कराए। बुधवार सुबह फिर मारपीट, पुलिस ने दोबारा संभाला मोर्चा
मंगलवार रात शांति बहाल होने के बाद बुधवार सुबह फिर तनाव फैल गया। हिंदू पक्ष का आरोप है कि उनका एक युवक दूध लेने के लिए मुस्लिम टोले के रास्ते से गुजर रहा था, तभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उसे बांधकर पिटाई कर दी। इसकी सूचना मिलते ही हिंदू समुदाय के लोग मौके पर पहुंचे और फिर से मारपीट शुरू हो गई। पुलिस के पहुंचने पर दोबारा पत्थरबाजी हुई, जिसके बाद पुलिस को फिर बल प्रयोग करना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम में दोनों समुदायों के लगभग आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। दोनों पक्षों का क्या कहना है पढ़िए…
मुस्लिम समुदाय बोला- बारात-ऑर्केस्ट्रा से शुरू हुआ विवाद
मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि उनके घर बारात आई हुई थी और ऑर्केस्ट्रा चल रहा था। इसी दौरान हिंदू समुदाय के कुछ युवक कथित तौर पर नशे की हालत में वहां पहुंचे और महिलाओं से छेड़खानी करने लगे। जब इसका विरोध किया गया तो बात बढ़ गई और मारपीट शुरू हो गई। इसी घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। हिंदू समुदाय बोला- बुधवार सुबह घेरकर पीटा
हिंदू समुदाय के लोगों का आरोप है कि मामला शांत हो गया था, उनका एक व्यक्ति दूध लेकर बुधवार सुबह मुस्लिम टोले के रास्ते से गुजर रहा था, तभी मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस घटना के बाद दोनों समुदाय फिर आमने-सामने आ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस बोली- एहतियातन 5 लोग डिटेन
बड़हरिया थाना प्रभारी ने कहा कि गांव में दोनों समुदायों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है, उसी की कड़ी में यह घटना हुई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और एहतियात के तौर पर दोनों समुदायों के पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है। सिवान में बुधवार (21 जनवरी) की सुबह दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प और पत्थरबाजी हुई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। मामला ऑर्केस्ट्रा, छेड़खानी और मारपीट से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवराजपुर गांव की है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन पांच लोगों को थाने में डिटेन किया है और पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बड़हरिया थाना प्रभारी छोटन कुमार ने बताया कि शिवराजपुर गांव में दोनों समुदायों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है, उसी का यह परिणाम है। फिलहाल गांव में लगातार पुलिस गश्त की जा रही है। क्या है पूरा मामला, सिलसिलेवार पढ़िए… बारात-ऑर्केस्ट्रा से शुरू हुआ विवाद
सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में बीते रविवार को मुस्लिम समुदाय के एक घर बारात आई थी। घर में ऑर्केस्ट्रा चल रहा था, जिसे देखने के लिए हिंदू समुदाय के कुछ युवक वहां पहुंचे। मुस्लिम समुदाय का आरोप है कि ये युवक नशे की हालत में थे और महिलाओं से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर वे नहीं माने, जिसके बाद उनकी पिटाई कर दी गई। इसी घटना के बाद से दोनों समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। मंगलवार को भड़की हिंसा, मारपीट और पत्थरबाजी हुई
रविवार से चला आ रहा विवाद मंगलवार को उस वक्त हिंसक हो गया, जब मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों को हिंदू समुदाय के लोगों ने कथित तौर पर मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए और जमकर पत्थरबाजी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को काबू में किया। देर रात एसपी पूरन कुमार झा, एसडीपीओ अजय कुमार सिंह और एसडीओ आशुतोष गुप्ता गांव पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर हालात शांत कराए। बुधवार सुबह फिर मारपीट, पुलिस ने दोबारा संभाला मोर्चा
मंगलवार रात शांति बहाल होने के बाद बुधवार सुबह फिर तनाव फैल गया। हिंदू पक्ष का आरोप है कि उनका एक युवक दूध लेने के लिए मुस्लिम टोले के रास्ते से गुजर रहा था, तभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उसे बांधकर पिटाई कर दी। इसकी सूचना मिलते ही हिंदू समुदाय के लोग मौके पर पहुंचे और फिर से मारपीट शुरू हो गई। पुलिस के पहुंचने पर दोबारा पत्थरबाजी हुई, जिसके बाद पुलिस को फिर बल प्रयोग करना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम में दोनों समुदायों के लगभग आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। दोनों पक्षों का क्या कहना है पढ़िए…
मुस्लिम समुदाय बोला- बारात-ऑर्केस्ट्रा से शुरू हुआ विवाद
मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि उनके घर बारात आई हुई थी और ऑर्केस्ट्रा चल रहा था। इसी दौरान हिंदू समुदाय के कुछ युवक कथित तौर पर नशे की हालत में वहां पहुंचे और महिलाओं से छेड़खानी करने लगे। जब इसका विरोध किया गया तो बात बढ़ गई और मारपीट शुरू हो गई। इसी घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। हिंदू समुदाय बोला- बुधवार सुबह घेरकर पीटा
हिंदू समुदाय के लोगों का आरोप है कि मामला शांत हो गया था, उनका एक व्यक्ति दूध लेकर बुधवार सुबह मुस्लिम टोले के रास्ते से गुजर रहा था, तभी मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस घटना के बाद दोनों समुदाय फिर आमने-सामने आ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस बोली- एहतियातन 5 लोग डिटेन
बड़हरिया थाना प्रभारी ने कहा कि गांव में दोनों समुदायों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है, उसी की कड़ी में यह घटना हुई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और एहतियात के तौर पर दोनों समुदायों के पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *