बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के चिलकावर गांव में गुरुवार रात एक गौशाला में आग लग गई। इस घटना में दो मवेशियों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आग से गौशाला में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
पीड़ित किसान राजेंद्र मंडल ने बताया कि अचानक उनकी गौशाला में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। दमकल ने आग पर पाया काबू
सूचना मिलने के बाद दूसरे प्रखंड से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक एक गाय और एक बछड़े की जलकर मौत हो चुकी थी। गौशाला में बंधी तीन अन्य गायें गंभीर रूप से झुलस गईं। किसान को लाखों रुपए का हुआ नुकसान
आग की इस घटना में गौशाला में रखी साइकिल, सेक्शन पाइप, जमीन के कागजात सहित अन्य संपत्ति भी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। किसान के अनुसार, इस घटना में उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
पीड़ित किसान राजेंद्र मंडल ने अंचलाधिकारी (सीओ) को आवेदन देकर सरकारी सहायता की मांग की है। सीओ कुमारी सुषमा ने बताया कि आवेदन के आधार पर कर्मचारी द्वारा जांच कराई जाएगी। बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के चिलकावर गांव में गुरुवार रात एक गौशाला में आग लग गई। इस घटना में दो मवेशियों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आग से गौशाला में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
पीड़ित किसान राजेंद्र मंडल ने बताया कि अचानक उनकी गौशाला में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। दमकल ने आग पर पाया काबू
सूचना मिलने के बाद दूसरे प्रखंड से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक एक गाय और एक बछड़े की जलकर मौत हो चुकी थी। गौशाला में बंधी तीन अन्य गायें गंभीर रूप से झुलस गईं। किसान को लाखों रुपए का हुआ नुकसान
आग की इस घटना में गौशाला में रखी साइकिल, सेक्शन पाइप, जमीन के कागजात सहित अन्य संपत्ति भी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। किसान के अनुसार, इस घटना में उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
पीड़ित किसान राजेंद्र मंडल ने अंचलाधिकारी (सीओ) को आवेदन देकर सरकारी सहायता की मांग की है। सीओ कुमारी सुषमा ने बताया कि आवेदन के आधार पर कर्मचारी द्वारा जांच कराई जाएगी।