झोपड़ी में आग लगने से 2 मवेशियों की मौत:शेखपुरा में 1.5 लाख की संपत्ति राख, पीड़ित परिवार ने मांगी सरकारी सहायता

झोपड़ी में आग लगने से 2 मवेशियों की मौत:शेखपुरा में 1.5 लाख की संपत्ति राख, पीड़ित परिवार ने मांगी सरकारी सहायता

शेखपुरा के कोरमा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में शुक्रवार देर शाम एक झोपड़ी में आग लगने से दो मवेशियों की मौत हो गई। इस घटना में करीब 1.5 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। स्वर्गीय पदारथ राम की पत्नी पीड़िता मंजू देवी ने बताया कि वह मवेशियों को चारा खिलाकर घर लौट रही थीं, तभी अचानक झोपड़ी से आग की लपटें उठने लगीं। उन्होंने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया, लेकिन जब तक लोग मौके पर पहुंचते, तब तक दोनों दुधारू गायें झोपड़ी में जलकर खाक हो चुकी थीं। 4 साल पहले पति का हुआ था निधन ग्रामीणों के अनुसार, मंजू देवी एक बेहद गरीब परिवार से हैं। करीब चार साल पहले उनके पति का निधन हो गया था, जिसके बाद वह अपने दो मवेशियों के सहारे ही बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं। इस हादसे से उनके जीवनयापन का मुख्य सहारा छिन गया है। पीड़िता को उचित मुआवजा देने की मांग स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़िता को उचित मुआवजा और सहायता देने की मांग की है, ताकि वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके। इस संबंध में कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा के कोरमा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में शुक्रवार देर शाम एक झोपड़ी में आग लगने से दो मवेशियों की मौत हो गई। इस घटना में करीब 1.5 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। स्वर्गीय पदारथ राम की पत्नी पीड़िता मंजू देवी ने बताया कि वह मवेशियों को चारा खिलाकर घर लौट रही थीं, तभी अचानक झोपड़ी से आग की लपटें उठने लगीं। उन्होंने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया, लेकिन जब तक लोग मौके पर पहुंचते, तब तक दोनों दुधारू गायें झोपड़ी में जलकर खाक हो चुकी थीं। 4 साल पहले पति का हुआ था निधन ग्रामीणों के अनुसार, मंजू देवी एक बेहद गरीब परिवार से हैं। करीब चार साल पहले उनके पति का निधन हो गया था, जिसके बाद वह अपने दो मवेशियों के सहारे ही बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं। इस हादसे से उनके जीवनयापन का मुख्य सहारा छिन गया है। पीड़िता को उचित मुआवजा देने की मांग स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़िता को उचित मुआवजा और सहायता देने की मांग की है, ताकि वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके। इस संबंध में कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *