गोपालगंज में अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-बेटी की मौत हो गई। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ के पास हुई। दोनों रिश्तेदार की शादी के लिए कपड़े खरीदकर घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के कुचायकोट सती स्थान निवासी 46 साल के सालमगिर अंसारी और उनकी 23 साल की बेटी खुशबू खातून के रूप में हुई है। सालमगिर अंसारी साइकिल की दुकान चलाते थे। बाइक से कुचायकोट स्थित अपने घर लौट रहे थे जानकारी के अनुसार, पिता और बेटी गोपालगंज से कपड़े खरीदकर अपनी बाइक से कुचायकोट स्थित अपने घर लौट रहे थे। कोन्हवा मोड़ के समीप पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-बेटी दोनों की मौके पर ही मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए और गाड़ी उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया। इस हादसे में पिता-बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 टीम को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गोपालगंज में अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-बेटी की मौत हो गई। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ के पास हुई। दोनों रिश्तेदार की शादी के लिए कपड़े खरीदकर घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के कुचायकोट सती स्थान निवासी 46 साल के सालमगिर अंसारी और उनकी 23 साल की बेटी खुशबू खातून के रूप में हुई है। सालमगिर अंसारी साइकिल की दुकान चलाते थे। बाइक से कुचायकोट स्थित अपने घर लौट रहे थे जानकारी के अनुसार, पिता और बेटी गोपालगंज से कपड़े खरीदकर अपनी बाइक से कुचायकोट स्थित अपने घर लौट रहे थे। कोन्हवा मोड़ के समीप पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-बेटी दोनों की मौके पर ही मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए और गाड़ी उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया। इस हादसे में पिता-बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 टीम को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


