समस्तीपुर के कल्याणपुर इलाके में एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो ममेरा फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना तब हुई जब वे एक बीमार बच्चे के लिए ‘भभूत’ लेने भगत के पास जा रहे थे। घायलों की पहचान भमरूपुर गांव निवासी अशोक कॉपर के 20 साल के बेटे केशव कुमार और वारिसनगर थाना क्षेत्र के किशोर गांव निवासी स्वर्गीय शालिग्राम के 22 साल के बेटे सूरज कुमार के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में ममेरे फुफेरे भाई हैं। केशव कुमार के चाचा सत्येंद्र कॉपर ने बताया कि केशव के 2 साल के बेटे की तबीयत एक हफ्ते से खराब थी। किसी ने उन्हें दरभंगा के पास एक गांव में ‘भगत’ के यहां से ‘भभूत’ लाने की सलाह दी थी। इसी के लिए केशव अपने फुफेरे भाई सूरज कुमार के साथ बाइक से जा रहे थे। सदर अस्पताल में चल रहा इलाज कल्याणपुर के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस टक्कर में केशव और सूरज दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआती इलाज के लिए उन्हें कल्याणपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉ. निर्मल चौधरी की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया। डॉ. चौधरी ने बताया कि केशव कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। सत्येंद्र कॉपर ने यह भी बताया कि केशव कुमार अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। सूरज कुमार को एक महीने पहले ही एक बेटी हुई है। सदर टू डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। कल्याणपुर थाने की पुलिस को मौके पर भेजा गया है।नोट रोते बिलखते परिजन का फोटोकंधा पर लाल गमछा रखे हुए केशव कुमार का फोटो।दाढ़ी वाला सूरज कुमार का फोटो समस्तीपुर के कल्याणपुर इलाके में एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो ममेरा फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना तब हुई जब वे एक बीमार बच्चे के लिए ‘भभूत’ लेने भगत के पास जा रहे थे। घायलों की पहचान भमरूपुर गांव निवासी अशोक कॉपर के 20 साल के बेटे केशव कुमार और वारिसनगर थाना क्षेत्र के किशोर गांव निवासी स्वर्गीय शालिग्राम के 22 साल के बेटे सूरज कुमार के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में ममेरे फुफेरे भाई हैं। केशव कुमार के चाचा सत्येंद्र कॉपर ने बताया कि केशव के 2 साल के बेटे की तबीयत एक हफ्ते से खराब थी। किसी ने उन्हें दरभंगा के पास एक गांव में ‘भगत’ के यहां से ‘भभूत’ लाने की सलाह दी थी। इसी के लिए केशव अपने फुफेरे भाई सूरज कुमार के साथ बाइक से जा रहे थे। सदर अस्पताल में चल रहा इलाज कल्याणपुर के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस टक्कर में केशव और सूरज दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआती इलाज के लिए उन्हें कल्याणपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉ. निर्मल चौधरी की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया। डॉ. चौधरी ने बताया कि केशव कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। सत्येंद्र कॉपर ने यह भी बताया कि केशव कुमार अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। सूरज कुमार को एक महीने पहले ही एक बेटी हुई है। सदर टू डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। कल्याणपुर थाने की पुलिस को मौके पर भेजा गया है।नोट रोते बिलखते परिजन का फोटोकंधा पर लाल गमछा रखे हुए केशव कुमार का फोटो।दाढ़ी वाला सूरज कुमार का फोटो


