कैमूर में मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज गांव के समीप DFCC रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बरेज गांव निवासी मदन शाह के पुत्रों, 24 वर्षीय प्रिंस कुमार और 22 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है। यह घटना मंगलवार सुबह की है। दोनों भाई अपने घर से रेलवे ट्रैक पार कर खेतों की ओर जा रहे थे। सुबह घना कोहरा होने के कारण वे ट्रैक पर आ रही ट्रेन को देख नहीं पाए और उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गांव में ठेला लगाकर अंडे बेचते थे दोनों भाई मृतक के छोटे भाई राजकुमार गुप्ता ने बताया कि कोहरे की वजह से यह हादसा हुआ। उन्होंने शोर सुनकर ट्रैक पर पहुंचने की बात कही, लेकिन तब तक दोनों भाइयों की मौत हो चुकी थी। प्रिंस और रोहित अपने चार भाइयों में दूसरे और तीसरे नंबर पर थे। वे गांव में ठेला लगाकर अंडे बेचते थे, जिससे उनके परिवार का गुजारा होता था। इस हादसे से परिवार में मातम छा गया है। सूचना मिलने पर भभुआ रोड आरपीएफ के एस.के. पांडे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कैमूर में मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज गांव के समीप DFCC रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बरेज गांव निवासी मदन शाह के पुत्रों, 24 वर्षीय प्रिंस कुमार और 22 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है। यह घटना मंगलवार सुबह की है। दोनों भाई अपने घर से रेलवे ट्रैक पार कर खेतों की ओर जा रहे थे। सुबह घना कोहरा होने के कारण वे ट्रैक पर आ रही ट्रेन को देख नहीं पाए और उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गांव में ठेला लगाकर अंडे बेचते थे दोनों भाई मृतक के छोटे भाई राजकुमार गुप्ता ने बताया कि कोहरे की वजह से यह हादसा हुआ। उन्होंने शोर सुनकर ट्रैक पर पहुंचने की बात कही, लेकिन तब तक दोनों भाइयों की मौत हो चुकी थी। प्रिंस और रोहित अपने चार भाइयों में दूसरे और तीसरे नंबर पर थे। वे गांव में ठेला लगाकर अंडे बेचते थे, जिससे उनके परिवार का गुजारा होता था। इस हादसे से परिवार में मातम छा गया है। सूचना मिलने पर भभुआ रोड आरपीएफ के एस.के. पांडे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


