अररिया में सोमवार देर शाम 2 बाइक की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई। घटना फारबिसगंज-नरपतगंज मुख्य मार्ग एनएच-27 पर पलासी कजला पुल के पास हुई। मृतक की पहचान पलासी वार्ड नंबर 6 निवासी दामोदर यादव के बेटे विजय यादव(52) के रूप में हुई है। विजय यादव चकरदहा से सब्जी खरीदकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पलासी कजला पुल के निकट सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विजय यादव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल विजय को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इलाज करने वाले डॉक्टरों में डॉ. संतोष कुमार भगत और अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. मुन्ना कुमार शामिल थे। परिजन को हर संभव मदद का दिया आश्वासन घटना की सूचना पाकर नरपतगंज पुलिस में शामिल अनि ईश्वर मांझी पुलिस बल के साथ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है। मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है। अररिया में सोमवार देर शाम 2 बाइक की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई। घटना फारबिसगंज-नरपतगंज मुख्य मार्ग एनएच-27 पर पलासी कजला पुल के पास हुई। मृतक की पहचान पलासी वार्ड नंबर 6 निवासी दामोदर यादव के बेटे विजय यादव(52) के रूप में हुई है। विजय यादव चकरदहा से सब्जी खरीदकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पलासी कजला पुल के निकट सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विजय यादव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल विजय को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इलाज करने वाले डॉक्टरों में डॉ. संतोष कुमार भगत और अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. मुन्ना कुमार शामिल थे। परिजन को हर संभव मदद का दिया आश्वासन घटना की सूचना पाकर नरपतगंज पुलिस में शामिल अनि ईश्वर मांझी पुलिस बल के साथ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है। मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।


