आरा-अरवल मार्ग पर शुक्रवार देर शाम 2 बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोग घायल हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार घायलों में उदवंतनगर के भगवतीपुर निवासी विजेंद्र सिंह के पुत्र मनीष कुमार(17) और श्याम देव सिंह के पुत्र मिथलेश कुमार(24) शामिल है। 2 अन्य की पहचान नहीं हुई है। घटना पवना थाना क्षेत्र के पवना बाजार की है। बाजार जाते समय हुआ हादसा मिथिलेश के परिजन ने बताया कि अपने दोस्त मनीष कुमार के साथ बाइक से गड़हनी बाजार जा रहा था। रास्ते में दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। मिथिलेश की हालत गंभीर है, इलाज के लिए पटना भेजा गया है। दूसरी बाइक पर सवार 2 युवकों को हल्की चोट है। आरा-अरवल मार्ग पर शुक्रवार देर शाम 2 बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोग घायल हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार घायलों में उदवंतनगर के भगवतीपुर निवासी विजेंद्र सिंह के पुत्र मनीष कुमार(17) और श्याम देव सिंह के पुत्र मिथलेश कुमार(24) शामिल है। 2 अन्य की पहचान नहीं हुई है। घटना पवना थाना क्षेत्र के पवना बाजार की है। बाजार जाते समय हुआ हादसा मिथिलेश के परिजन ने बताया कि अपने दोस्त मनीष कुमार के साथ बाइक से गड़हनी बाजार जा रहा था। रास्ते में दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। मिथिलेश की हालत गंभीर है, इलाज के लिए पटना भेजा गया है। दूसरी बाइक पर सवार 2 युवकों को हल्की चोट है।


