बेतिया के योगापट्टी में 2 बाइकों की टक्कर:नियंत्रण बिगड़ने के कारण हादसा, एक युवक की हालत गंभीर, GMC रेफर

बेतिया के योगापट्टी में 2 बाइकों की टक्कर:नियंत्रण बिगड़ने के कारण हादसा, एक युवक की हालत गंभीर, GMC रेफर

बेतिया जिले के योगापट्टी प्रखंड के नवलपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर 112 नंबर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, योगापट्टी में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान बथवरिया थाना क्षेत्र के चंद्राहा रूपलिया गांव निवासी मुन्ना राम, पिता मुकेश राम के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में थे, जिससे नियंत्रण बिगड़ने के कारण यह टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर-शरीर के अन्य हिस्सों में आई चोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर बब्लू कुमार ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर ने बताया कि युवक को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसी बेतिया रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बेतिया जिले के योगापट्टी प्रखंड के नवलपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर 112 नंबर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, योगापट्टी में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान बथवरिया थाना क्षेत्र के चंद्राहा रूपलिया गांव निवासी मुन्ना राम, पिता मुकेश राम के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में थे, जिससे नियंत्रण बिगड़ने के कारण यह टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर-शरीर के अन्य हिस्सों में आई चोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर बब्लू कुमार ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर ने बताया कि युवक को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसी बेतिया रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *