क्लोन एक्सप्रेस का कपलर चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार:दरभंगा से नई दिल्ली जा रही ट्रेन हुई थी घटना, एक की निशानदेही पर दूसरा धराया

क्लोन एक्सप्रेस का कपलर चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार:दरभंगा से नई दिल्ली जा रही ट्रेन हुई थी घटना, एक की निशानदेही पर दूसरा धराया

दरभंगा से नई दिल्ली जा रही 02569-70 क्लोन एक्सप्रेस का जेडएस कपलर चोरी के मामले में पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर की पहचान मुफस्सिल थाने के बहादुरपुर मोहल्ला निवासी रंजीत राम का बेटा आदित्या कुमार उर्फ सोनू, बहादुरपुर वार्ड-33 मोहल्ला के दिलीप दास का बेटा कुंदन कुमार उर्फ चुना के रूप में की गई है। घटना के संबंध में आरपीएफ पोस्ट कमांडर अविनाश करोसिया ने बताया कि 8 मार्च दरभंगा से नई दिल्ली जा रही क्लोन एक्स्रपेस में 2 रैक के बीच से कप्लर चोरी हुई थी। घटना के बाद संजीत कुमार के बयान के आधार पर और मुखबिर की निशानदेही पर कुंदन कुमार को डीआरएम आफिस के पास रोका गया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि घटना में उसने और अपने साथी आदित्य कुमार के साथ रेलवे यार्ड में खड़ी ट्रेन का कपलर काटा।
आरपीएफ जेल भेजने की तैयारी कर रही आरोपी कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए माफी मांगने लगा। कुंदन की निशानदेही पर उसके साथी आदित्य उर्फ सोनू की खोजबीन की गई तो आदित्य कुमार उर्फ सोनू को कृष्णा अस्पताल के पास रोका गया। पूछताछ करने पर उसने भी अपना जुर्म स्वीकार किया। आरपीएफ ने दोनों को अब जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। दरभंगा से नई दिल्ली जा रही 02569-70 क्लोन एक्सप्रेस का जेडएस कपलर चोरी के मामले में पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर की पहचान मुफस्सिल थाने के बहादुरपुर मोहल्ला निवासी रंजीत राम का बेटा आदित्या कुमार उर्फ सोनू, बहादुरपुर वार्ड-33 मोहल्ला के दिलीप दास का बेटा कुंदन कुमार उर्फ चुना के रूप में की गई है। घटना के संबंध में आरपीएफ पोस्ट कमांडर अविनाश करोसिया ने बताया कि 8 मार्च दरभंगा से नई दिल्ली जा रही क्लोन एक्स्रपेस में 2 रैक के बीच से कप्लर चोरी हुई थी। घटना के बाद संजीत कुमार के बयान के आधार पर और मुखबिर की निशानदेही पर कुंदन कुमार को डीआरएम आफिस के पास रोका गया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि घटना में उसने और अपने साथी आदित्य कुमार के साथ रेलवे यार्ड में खड़ी ट्रेन का कपलर काटा।
आरपीएफ जेल भेजने की तैयारी कर रही आरोपी कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए माफी मांगने लगा। कुंदन की निशानदेही पर उसके साथी आदित्य उर्फ सोनू की खोजबीन की गई तो आदित्य कुमार उर्फ सोनू को कृष्णा अस्पताल के पास रोका गया। पूछताछ करने पर उसने भी अपना जुर्म स्वीकार किया। आरपीएफ ने दोनों को अब जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *