झांसी में मुठभेड़ में चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार:फिर से चोरी करने आए थे, 2 चोरियों का खुलासा, 6 लाख के गहने बरामद

झांसी में पुलिस ने मुठभेड़ मे चोरी के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से भाग गया। उनसे चोरी के 6 लाख रुपए के गहने, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में चोरी की 2 वारदातें ट्रेस हुई हैं। रविवार रात को तीनों आरोपी फिर से चोरी करने आए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से भाग एक आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। रुकने का इशारा करने पर फायरिंग की सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया- 22 फरवरी को पलक पैलेस के देव बिहार और 12 मार्च को मेवातीपुरा मोहल्ला में चोरी हुई थी। जिस संबंध में कोतवाली थाना में केस दर्ज किए गए थे। एसएसपी ने घटना के अनावरण के लिए दो पुलिस टीमें बनाई थी। 15 मार्च को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि दोनों घरों में जिन बदमाशों ने चोरी की थी, वे फिर से नगरिया कुआं के आसपास चोरी करने की फिराक में है। इस पर कोतवाली पुलिस नगरिया कुआं के पास चैकिंग कर रही थी। कुछ देर बाद एक बाइक पर 3 युवक आते दिखाई दिए। जब उनको रुकने का इशारा किया गया। इस पर तीनों लोग भागने की कोशिश करने लगे। जब पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग करते हुए दतिया के हरदौल का मोहल्ला निवासी नदीम (19) पुत्र शकूर खान और ग्वालियर के गणेशपुरा निवासी दीपक उर्फ संजय जाटव (31) पुत्र अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से दो तमंचे, कारतूस, बाइक और चोरी के 6 लाख रुपए के गहने बरामद हुए है। उनका एक साथी मौके से भाग गया। इन दो चोरियों को अंजाम दिया
पोती होने पर गुरुग्राम गए थे दादा-दादी बड़ागांव गेट बाहर स्थित देव विहार कॉलोनी निवासी अशोक कुमार सोनी अपनी पत्नी गीता और मां कौशल्या के साथ घर पर रहते हैं। जबकि बेटा आकाश गुरुग्राम में दवा कंपनी में जॉब करता था। पोती के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अशोक परिवार के साथ गुरुग्राम गए थे। चोर ताले तोड़कर कैश और गहने चुराकर ले गए थे। 22 फरवरी को चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने केस दर्ज कराया था। शादी में गया था परिवार 11 मार्च को मेवातीपुरा निवासी उमा वर्मा पत्नी अशोक कुमार वर्मा अपने परिवार के साथ रिश्तेदार की शादी शामिल होने के लिए जालौन गई थी। घर पर ताला लगा था। रात को चोर ताले तोड़कर घर के अंदर दाखिल हो गए। अलमारियां तोड़कर सोने-चांदी के गहने और 5 हजार रुपए चोरी करके ले गए। अगले दिन सुबह चोरी का पता चला। उमा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *