भोजपुर पुलिस चंद्रशेखर हत्याकांड में 2 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव निवासी सुधन चौधरी और त्रिभुआनी गांव के अंकित पासवान के तौर पर हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान सोहरा गांव वार्ड नंबर-6 निवासी प्रभुनाथ प्रसाद के पुत्र चंद्रशेखर कुमार के तौर पर हुई है। शनिवार(14 मार्च 2026) की सुबह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित पलानी में सो रहा था। इस बीच अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। बुलेट बाएं कनपट्टी में लगी और दाएं ओर से आर-पार हो गई, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। सुबह-सुबह हुई इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कृष्णागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ था विवाद मृतक के पिता प्रभुनाथ प्रसाद के बयान पर पुलिस ने अंकित पासवान और सुधन चौधरी को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बीते 12 मार्च को गांव के एक मैदान में बच्चों के दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय चंद्रशेखर कुमार ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया था। इसी बात को लेकर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। बताया जा रहा है कि घटना के दिन भी कुछ ग्रामीणों ने सुधन चौधरी को मुंह ढककर जाते हुए देखा था, जबकि उसके पीछे अंकित पासवान भी जाता हुआ दिखाई दिया था। पुलिस इस आधार पर भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। भोजपुर पुलिस चंद्रशेखर हत्याकांड में 2 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव निवासी सुधन चौधरी और त्रिभुआनी गांव के अंकित पासवान के तौर पर हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान सोहरा गांव वार्ड नंबर-6 निवासी प्रभुनाथ प्रसाद के पुत्र चंद्रशेखर कुमार के तौर पर हुई है। शनिवार(14 मार्च 2026) की सुबह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित पलानी में सो रहा था। इस बीच अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। बुलेट बाएं कनपट्टी में लगी और दाएं ओर से आर-पार हो गई, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। सुबह-सुबह हुई इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कृष्णागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ था विवाद मृतक के पिता प्रभुनाथ प्रसाद के बयान पर पुलिस ने अंकित पासवान और सुधन चौधरी को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बीते 12 मार्च को गांव के एक मैदान में बच्चों के दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय चंद्रशेखर कुमार ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया था। इसी बात को लेकर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। बताया जा रहा है कि घटना के दिन भी कुछ ग्रामीणों ने सुधन चौधरी को मुंह ढककर जाते हुए देखा था, जबकि उसके पीछे अंकित पासवान भी जाता हुआ दिखाई दिया था। पुलिस इस आधार पर भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


