भोजपुर जिले की गजराजगंज ओपी पुलिस ने रिटायर्ड हवलदार कन्हैया यादव हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे दो नामजद आरोपियों को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के पदमिनिया गांव निवासी प्रभात कुमार और विकास कुमार के तौर पर हुई है। ओपी प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपी 3 अक्टूबर की रात हुई हत्या में प्रत्यक्ष रूप से शामिल थे। कारीसाथ गांव निवासी रिटायर्ड बंगाल पुलिस के हवलदार कन्हैया यादव अपने दलान में सोए हुए थे। उसी दौरान देर रात हथियारबंद बदमाशों ने अचानक उन पर धावा बोल दिया और करीब से तीन गोलियां दाग दी। मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपियों की तलाश में छापेमारी जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद मृतक के पुत्र राजकुमार यादव ने सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी जांच शुरू की और लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी रखी। बुधवार को कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के केवटिया गांव निवासी अप्राथमिकी अभियुक्त सोनू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। तकनीकी जांच में उसका नाम सामने आया था। हथियार के साथ आरोपी की गिरफ्तारी वहीं, 17 अक्टूबर को कृष्णगढ़ थाना पुलिस ने जीवा राय टोला निवासी नामजद आरोपी रितेश यादव उर्फ लल्लू यादव को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। अब तक इस हत्याकांड में कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस शेष फरार आरोपितों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। भोजपुर जिले की गजराजगंज ओपी पुलिस ने रिटायर्ड हवलदार कन्हैया यादव हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे दो नामजद आरोपियों को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के पदमिनिया गांव निवासी प्रभात कुमार और विकास कुमार के तौर पर हुई है। ओपी प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपी 3 अक्टूबर की रात हुई हत्या में प्रत्यक्ष रूप से शामिल थे। कारीसाथ गांव निवासी रिटायर्ड बंगाल पुलिस के हवलदार कन्हैया यादव अपने दलान में सोए हुए थे। उसी दौरान देर रात हथियारबंद बदमाशों ने अचानक उन पर धावा बोल दिया और करीब से तीन गोलियां दाग दी। मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपियों की तलाश में छापेमारी जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद मृतक के पुत्र राजकुमार यादव ने सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी जांच शुरू की और लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी रखी। बुधवार को कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के केवटिया गांव निवासी अप्राथमिकी अभियुक्त सोनू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। तकनीकी जांच में उसका नाम सामने आया था। हथियार के साथ आरोपी की गिरफ्तारी वहीं, 17 अक्टूबर को कृष्णगढ़ थाना पुलिस ने जीवा राय टोला निवासी नामजद आरोपी रितेश यादव उर्फ लल्लू यादव को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। अब तक इस हत्याकांड में कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस शेष फरार आरोपितों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।


