ड्राइवर से मारपीट मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार:मोतिहारी में साइड लेने के विवाद में विराट रामायण मंदिर के पास हुई घटना

ड्राइवर से मारपीट मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार:मोतिहारी में साइड लेने के विवाद में विराट रामायण मंदिर के पास हुई घटना

मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर के पास डंफर चालक से मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। घटना का वीडियो वायरल होने के महज 12 घंटे के भीतर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का लक्ष्य इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार करना है। विश्व के सबसे बड़े विराट रामायण मंदिर परिसर के पास हुई घटना यह घटना विश्व के सबसे बड़े विराट रामायण मंदिर परिसर के पास हुई, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक लाठी-डंडे लेकर एक डंफर चालक के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह विवाद डंफर से साइड लेने को लेकर शुरू हुआ था। मामूली बात पर स्थानीय कुछ युवक आक्रोशित हो गए और उन्होंने डंफर चालक को घेर लिया। इसके बाद उसे भद्दी गालियां दी गईं और लाठी से पीटने का प्रयास किया गया। मोतिहारी के एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मोतिहारी के एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया। एसपी के निर्देश पर कल्याणपुर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना ने मंदिर परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने मंदिर जैसे महत्वपूर्ण और भीड़भाड़ वाले स्थान पर पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की पूरी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर के पास डंफर चालक से मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। घटना का वीडियो वायरल होने के महज 12 घंटे के भीतर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का लक्ष्य इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार करना है। विश्व के सबसे बड़े विराट रामायण मंदिर परिसर के पास हुई घटना यह घटना विश्व के सबसे बड़े विराट रामायण मंदिर परिसर के पास हुई, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक लाठी-डंडे लेकर एक डंफर चालक के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह विवाद डंफर से साइड लेने को लेकर शुरू हुआ था। मामूली बात पर स्थानीय कुछ युवक आक्रोशित हो गए और उन्होंने डंफर चालक को घेर लिया। इसके बाद उसे भद्दी गालियां दी गईं और लाठी से पीटने का प्रयास किया गया। मोतिहारी के एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मोतिहारी के एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया। एसपी के निर्देश पर कल्याणपुर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना ने मंदिर परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने मंदिर जैसे महत्वपूर्ण और भीड़भाड़ वाले स्थान पर पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की पूरी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *