भोजपुर में चंद्रशेखर हत्याकांड में 2 आरोपी गिरफ्तार:गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हुआ था, जान से मारने की धमकी मिली थी

भोजपुर में चंद्रशेखर हत्याकांड में 2 आरोपी गिरफ्तार:गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हुआ था, जान से मारने की धमकी मिली थी

भोजपुर में चंद्रशेखर हत्याकांड में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस मामले में मृतक के पिता के बयान पर गांव के ही दो लोगों को नामजद और अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान सोहरा गांव वार्ड संख्या-7 निवासी चंद्रशेखर कुमार के तौर पर हुई है। पिता प्रभुनाथ प्रसाद ने बताया कि 12 मार्च को गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। मेरा बेटा झगड़ा शांत कराने के लिए वहां गया था। गांव के ही सुधन बिंद ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। शनिवार सुबह(14 मार्च 2026) चंद्रशेखर अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित पलानी में सो रहा था। जहां बदमाशों ने उसे गोली मार दी। बुलेट बाएं कनपटी में लगी और दाएं ओर से आर-पार हो गई। मौके पर ही दम तोड़ दिया। केस दर्जकर जांच में जुटी पुलिस इस संबंध में सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भोजपुर में चंद्रशेखर हत्याकांड में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस मामले में मृतक के पिता के बयान पर गांव के ही दो लोगों को नामजद और अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान सोहरा गांव वार्ड संख्या-7 निवासी चंद्रशेखर कुमार के तौर पर हुई है। पिता प्रभुनाथ प्रसाद ने बताया कि 12 मार्च को गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। मेरा बेटा झगड़ा शांत कराने के लिए वहां गया था। गांव के ही सुधन बिंद ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। शनिवार सुबह(14 मार्च 2026) चंद्रशेखर अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित पलानी में सो रहा था। जहां बदमाशों ने उसे गोली मार दी। बुलेट बाएं कनपटी में लगी और दाएं ओर से आर-पार हो गई। मौके पर ही दम तोड़ दिया। केस दर्जकर जांच में जुटी पुलिस इस संबंध में सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *