सुपौल में कार से 1980 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद:तस्कर अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर मौके से भागे

सुपौल में कार से 1980 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद:तस्कर अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर मौके से भागे

सुपौल के बलुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल निर्मित देशी व अंग्रेजी शराब की भारी खेप बरामद की है। हालांकि, इस पूरी कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा, जिससे एक बार फिर शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलुआ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बलुआ बाजार के रास्ते शराब की बड़ी खेप गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिशनपुर चौक सहित आसपास के सभी प्रमुख मार्गों पर घेराबंदी कर दी। गोरियारी की ओर से एक संदिग्ध वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब वाहन को रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की तत्परता से वाहन को चारों तरफ से घेर लिया गया। तस्कर वाहन छोड़कर पास के मकई के खेत में कूद गया इसी दौरान तस्कर वाहन छोड़कर पास के मकई के खेत में कूद गया और अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन घनी और ऊंची फसल के कारण वह हाथ नहीं आ सका। प्लास्टिक और जूट के बोरों में भारी मात्रा में शराब बरामद हुई जब्त सफारी (बीआर 01 बीडी 0009) की तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक और जूट के बोरों में भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, 22 प्लास्टिक बोरे में 1980 बोतल नेपाली देशी शराब, चार जूट के बोरे में 216 बोतल मैक डोवेल्स अंग्रेजी शराब तथा 30 बोतल किंगफिशर बियर बरामद की गई है। सख्त कानून के बावजूद शराब तस्करी का नेटवर्क सक्रिय पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर थाना लाते हुए वाहन मालिक एवं अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। लगातार हो रही ऐसी बरामदगियां यह संकेत देती हैं कि सख्त कानून के बावजूद शराब तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है, जिस पर लगाम लगाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। सुपौल के बलुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल निर्मित देशी व अंग्रेजी शराब की भारी खेप बरामद की है। हालांकि, इस पूरी कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा, जिससे एक बार फिर शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलुआ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बलुआ बाजार के रास्ते शराब की बड़ी खेप गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिशनपुर चौक सहित आसपास के सभी प्रमुख मार्गों पर घेराबंदी कर दी। गोरियारी की ओर से एक संदिग्ध वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब वाहन को रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की तत्परता से वाहन को चारों तरफ से घेर लिया गया। तस्कर वाहन छोड़कर पास के मकई के खेत में कूद गया इसी दौरान तस्कर वाहन छोड़कर पास के मकई के खेत में कूद गया और अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन घनी और ऊंची फसल के कारण वह हाथ नहीं आ सका। प्लास्टिक और जूट के बोरों में भारी मात्रा में शराब बरामद हुई जब्त सफारी (बीआर 01 बीडी 0009) की तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक और जूट के बोरों में भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, 22 प्लास्टिक बोरे में 1980 बोतल नेपाली देशी शराब, चार जूट के बोरे में 216 बोतल मैक डोवेल्स अंग्रेजी शराब तथा 30 बोतल किंगफिशर बियर बरामद की गई है। सख्त कानून के बावजूद शराब तस्करी का नेटवर्क सक्रिय पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर थाना लाते हुए वाहन मालिक एवं अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। लगातार हो रही ऐसी बरामदगियां यह संकेत देती हैं कि सख्त कानून के बावजूद शराब तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है, जिस पर लगाम लगाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *