किशनगंज जिले में उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए 192 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली के नेतृत्व में चलाए गए जांच अभियान के दौरान की गई। विभाग ने शराब से भरी कार को भी जब्त कर लिया है। हालांकि, कार चालक मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम गठित कर नाकाबंदी तेज कर दी गई। जहां उनकी टीम किशनगंज मुख्यालय के ब्लॉक चौक पर सघन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख ड्राइवर ने कार की बढ़ाई स्पीड इशारा करने पर चालक ने कार की गति बढ़ा दी, जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने उसका पीछा किया। पीछा करने के दौरान चालक ने कार को रोका और मौके से फरार हो गया। बाद में कार की तलाशी ली गई, जिसमें से 192 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। जहां इस शराब की करीब करीब 2 लाख रूपये आंकी गई है। वही उत्पाद विभाग इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रहा है। विभाग का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है वही मुख्य आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किशनगंज जिले में उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए 192 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली के नेतृत्व में चलाए गए जांच अभियान के दौरान की गई। विभाग ने शराब से भरी कार को भी जब्त कर लिया है। हालांकि, कार चालक मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम गठित कर नाकाबंदी तेज कर दी गई। जहां उनकी टीम किशनगंज मुख्यालय के ब्लॉक चौक पर सघन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख ड्राइवर ने कार की बढ़ाई स्पीड इशारा करने पर चालक ने कार की गति बढ़ा दी, जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने उसका पीछा किया। पीछा करने के दौरान चालक ने कार को रोका और मौके से फरार हो गया। बाद में कार की तलाशी ली गई, जिसमें से 192 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। जहां इस शराब की करीब करीब 2 लाख रूपये आंकी गई है। वही उत्पाद विभाग इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रहा है। विभाग का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है वही मुख्य आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


