शाजापुर | शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगे शिविर का शुभारंभ विशेष न्यायाधीश अंजनी नंदन जोशी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। जिला न्यायाधीश जितेंद्र कुमार पाराशर एवं गिर्राज प्रसाद गर्ग ने रक्तदान कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान जिला जेल के उप अधीक्षक सुनील मंडलेकर और उनकी पत्नी सहित न्यायालयीन कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्राधिकरण की सचिव नमिता बौरासी ने रक्तदान के वैज्ञानिक फायदों के प्रति जागरूक किया। शिविर में 19 यूनिट रक्त संग्रहित किया। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।


