मधुबनी के सात प्रखंडों में 19 प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) के चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो गए। मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया गया। जिले के 54 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक वोट डाले गए। इन चुनावों में अंधराठाढ़ी प्रखंड के डुमरा पैक्स, झंझारपुर के नवानी, खजौली के चंद्रडीह एवं सराबे, खुटौना के कारमेघ उत्तरी, कारमेघ पश्चिमी, बीरपुर, लदनियां के खोजा, मधेपुर के गढ़गांव, द्वालख, पचही, परवलपुर, बकुआ, बाँकी, बाथ, भखराइन, महिशाम एवं महासिंह हसौली, तथा राजनगर के भटसिमर पूर्वी पैक्स शामिल थे। अंधराठाढ़ी, झंझारपुर, खजौली, खुटौना, लदनियां और राजनगर के संबंधित पैक्स की मतगणना मतदान के तुरंत बाद शुरू कर दी गई। वहीं, मधेपुर प्रखंड के पैक्सों की मतगणना 7 फरवरी को होगी। मतदान और मतगणना को स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 7 जोनल/वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा 15 सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की थी। जोनल/वरीय दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को मतदान से 24 घंटे पूर्व अपने प्रभार वाले प्रखंड क्षेत्र में सघन गश्ती करने और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था। सभी वरीय दंडाधिकारियों को मतदान प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखने और सेक्टर दंडाधिकारियों व पीठासीन पदाधिकारियों के कार्यों का अनुश्रवण करने के भी निर्देश दिए गए। सेक्टर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्रों पर स्थिर रहकर शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने को कहा गया था। मधुबनी के सात प्रखंडों में 19 प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) के चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो गए। मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया गया। जिले के 54 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक वोट डाले गए। इन चुनावों में अंधराठाढ़ी प्रखंड के डुमरा पैक्स, झंझारपुर के नवानी, खजौली के चंद्रडीह एवं सराबे, खुटौना के कारमेघ उत्तरी, कारमेघ पश्चिमी, बीरपुर, लदनियां के खोजा, मधेपुर के गढ़गांव, द्वालख, पचही, परवलपुर, बकुआ, बाँकी, बाथ, भखराइन, महिशाम एवं महासिंह हसौली, तथा राजनगर के भटसिमर पूर्वी पैक्स शामिल थे। अंधराठाढ़ी, झंझारपुर, खजौली, खुटौना, लदनियां और राजनगर के संबंधित पैक्स की मतगणना मतदान के तुरंत बाद शुरू कर दी गई। वहीं, मधेपुर प्रखंड के पैक्सों की मतगणना 7 फरवरी को होगी। मतदान और मतगणना को स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 7 जोनल/वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा 15 सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की थी। जोनल/वरीय दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को मतदान से 24 घंटे पूर्व अपने प्रभार वाले प्रखंड क्षेत्र में सघन गश्ती करने और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था। सभी वरीय दंडाधिकारियों को मतदान प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखने और सेक्टर दंडाधिकारियों व पीठासीन पदाधिकारियों के कार्यों का अनुश्रवण करने के भी निर्देश दिए गए। सेक्टर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्रों पर स्थिर रहकर शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने को कहा गया था।


