गयाजी में 185 लीटर विदेशी शराब जब्त:झारखंड नंबर की कार से हो रही थी तस्करी, बदमाश अरेस्ट

गयाजी में 185 लीटर विदेशी शराब जब्त:झारखंड नंबर की कार से हो रही थी तस्करी, बदमाश अरेस्ट

गया के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी पर आज उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की। विभाग की टीम ने एक हुंडई कार से 185 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान झारखंड के चतरा जिले के राजपुर थाना अंतर्गत दूल्हा गांव निवासी शैलेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग की टीम डोभी जांच चौकी पर गाड़ी की सघन जांच कर रही थी, तभी एक संदिग्ध हुंडई कार को रोका गया। तलाशी के दौरान कार में छिपाकर रखी गई 185 लीटर विदेशी शराब मिली। अधिकारियों के अनुसार, इस शराब को अवैध रूप से बिहार में खपाने की योजना थी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने तस्करी नेटवर्क की जानकारी देने से इनकार किया है। उससे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का भी खुलासा हो सके। इस कार्रवाई में उत्पाद विभाग के जवान बंटी यादव, शैलेंद्र कुमार, धर्मेंद्र बैठा, कमल किशोर और विजय कुमार की अहम भूमिका रही। आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जब्त हुंडई कार को भी उत्पाद विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शराबबंदी के बावजूद तस्कर लगातार नए-नए तरीकों से अवैध शराब की सप्लाई करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर से लगातार चलाए जा रहे जांच अभियान से ऐसे तत्वों पर शिकंजा कसा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी सघन वाहन जांच अभियान जारी रहेगा ताकि अवैध शराब तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाई जा है। गया के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी पर आज उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की। विभाग की टीम ने एक हुंडई कार से 185 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान झारखंड के चतरा जिले के राजपुर थाना अंतर्गत दूल्हा गांव निवासी शैलेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग की टीम डोभी जांच चौकी पर गाड़ी की सघन जांच कर रही थी, तभी एक संदिग्ध हुंडई कार को रोका गया। तलाशी के दौरान कार में छिपाकर रखी गई 185 लीटर विदेशी शराब मिली। अधिकारियों के अनुसार, इस शराब को अवैध रूप से बिहार में खपाने की योजना थी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने तस्करी नेटवर्क की जानकारी देने से इनकार किया है। उससे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का भी खुलासा हो सके। इस कार्रवाई में उत्पाद विभाग के जवान बंटी यादव, शैलेंद्र कुमार, धर्मेंद्र बैठा, कमल किशोर और विजय कुमार की अहम भूमिका रही। आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जब्त हुंडई कार को भी उत्पाद विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शराबबंदी के बावजूद तस्कर लगातार नए-नए तरीकों से अवैध शराब की सप्लाई करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर से लगातार चलाए जा रहे जांच अभियान से ऐसे तत्वों पर शिकंजा कसा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी सघन वाहन जांच अभियान जारी रहेगा ताकि अवैध शराब तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाई जा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *