नारनौल से 18 वर्षीय लड़की रात को हुई लापता:बिना बताए निकली, पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश

नारनौल से 18 वर्षीय लड़की रात को हुई लापता:बिना बताए निकली, पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश

हरियाणा के नारनौल में निजामपुर थाना क्षेत्र के गांव गंगूताना से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की शिकायत पर निजामपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव गंगूताना निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी 30 मार्च की रात को करीब 2 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। सूट सलवार पहने परिजनों के अनुसार युवती ने उस समय काले रंग का सूट और काली सलवार पहन रखी थी। उसका रंग गेहुआं, शरीर हष्ट-पुष्ट, चेहरा गोल और कद करीब साढ़े चार फुट बताया गया है। मामले की सूचना मिलने के बाद व्यक्ति ने निजामपुर थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी और बेटी की तलाश करने की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 127(6) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कर रही तलाश पुलिस ने मामला दर्ज कर एएसआई जयभगवान के नेतृत्व में टीम को युवती की तलाश के लिए रवाना किया गया है। आसपास के क्षेत्रों में भी उसकी खोजबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवती की जल्द से जल्द तलाश कर परिजनों को सौंपने का प्रयास किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *