MP News : मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में जेल से छूटकर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाश को एक बार फिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जेल से छूटने के बाद गवाहों को धमकाने के लिए बदमाश ने फायरिंग की थी। बताया जा रहा है कि, आदतन अपराधी के खिलाफ पहले से हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती और मारपीट जैसे संगीन अपराध पहले से दर्ज हैं।
दरअसल, आरोपी शिब्बू खान हालही में हत्या के मामले में जमानत पर रिहा हुआ था। बदमाश पर पहले से 18 से ज्यादा केस दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, मारपीट जैसे संगीन अपराध दर्ज हैं। दो दिन में दो बार फायरिंग कर बदमाश ने आतंक मचाया था। गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित छुई खदान में फायरिंग की थी। दो दिन में दो बार फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल है। इसी में से एक घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बदमाश युवक पर फायरिंग करता दिख रहा है।
घटना का CCTV आया सामने
क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर लम्हेटा बाईपास से बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर भाग रहा बदमाश डिवाइडर से जा टकराया। बदमाश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। गढ़ा पुलिस आरोपी शिब्बू खान से पूछताछ कर रही है।


