लॉज के कमरों से संदिग्ध हालत में पकड़ाए 18 लड़के-लड़कियां, आपत्तिजनक सामग्री मिली

लॉज के कमरों से संदिग्ध हालत में पकड़ाए 18 लड़के-लड़कियां, आपत्तिजनक सामग्री मिली

mp news: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा में एक लॉज पर छापा मारते हुए पुलिस ने 18 लड़के-लड़कियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। शनिवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि लॉज में एक नाबालिग लड़की मौजूद है लेकिन पुलिस ने जब छापा मारा तो लॉज के लगभग सभी कमरों में संदिग्ध हालत में लड़के-लड़कियां मिले। पुलिस को लॉज के कमरों में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। जो लड़के-लड़कियां लॉज के कमरे में मिले हैं वो विदिशा सहित आसपास के अन्य जिलों के रहने वाले हैं।

लॉज के कमरों में मिले 18 लड़के-लड़कियां

शनिवार की दोपहर सिटी थाना पुलिस को सूचना मिली कि स्टेशन पर मराठा गली स्थित सुहाग लॉज में एक नाबालिग लड़की मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस ने लॉज पर छापा मारा और जांच की तो लॉज के लगभग सभी कमरों में संदिग्ध हालत में कुल 18 लड़के-लड़कियां मिले। कमरों में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। पुलिस टीम ने लॉज के कमरों में लड़के-लड़कियों की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी जिसके बाद एसडीओपी शिखा भलावी मौके पर पहुंची और उन्होंने सभी युवक युवतियों से पूछताछ की। पुलिस ने सभी युवक-युवतियों के आधार कार्ड और मोबाइल फोन जांच के लिए जब्त किए हैं।

पुलिस ने लॉज का DVR किया जब्त

पुलिस ने लॉज में पकड़े गए युवक-युवतियों से पूछताछ की है और लॉज संचालक के सभी दस्तावेज जब्त कर DVR भी जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जो युवक युवतियां लॉज में मिले थे वह जिला सहित अन्य जिलों के थे, जिनसे लॉज के बंद कमरों में पूछताछ की गई है। विदिशा, नटेरन, सिरोंज और पठारी क्षेत्र के युवक युवतियां बंद कमरे में पाए गए थे। जिनसे यह भी पूछताछ की गई है कि आखिरकार वह लॉज में कब और किस कारण से रूके हुए थे। पुलिस लॉज के DVR की भी जांच कर रही है जिससे अन्य दिनों में लॉज में होने वाली गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा सके। हालांकि जिस नाबालिग की लॉज में होने की सूचना पर पुलिस लॉज पहुंची थी वो मौके पर नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *