हांसी में निवेश का झांसा देकर 18.50 लाख हड़पे:एक आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख कैश बरामद; फेसबुक पर भेजी थी फ्रेंड-रिक्वेस्ट

हांसी जिले में सोशल मीडिया के जरिए निवेश का झांसा देकर 18.50 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से ठगी गई राशि में से 2 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन के नेतृत्व में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। खुद को निवेश सलाहकार बताया साइबर थाना हांसी में तैनात सहायक उप निरीक्षक रामबिलास ने बताया कि हांसी के संदीप होलसेल दवाइयों का कारोबार करते हैं, ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता संदीप के अनुसार, उन्हें मई 2025 में फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली थी। इसे स्वीकार करने के बाद दोनों के बीच चैट के माध्यम से बातचीत शुरू हुई। आरोपी ने खुद को निवेश सलाहकार बताते हुए संदीप को ऑनलाइन निवेश करने और अधिक मुनाफे का लालच दिया। संपर्क टूटने पर ठगी का एहसास आरोपी के झांसे में आकर संदीप ने विभिन्न किस्तों में कुल 18 लाख 50 हजार रुपए का निवेश कर दिया। जब उन्हें कोई लाभ नहीं मिला और आरोपी से संपर्क भी टूट गया, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। शिकायत के आधार पर साइबर थाना हांसी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच में जुटी पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और बैंक खातों की पड़ताल के बाद पुलिस टीम ने आरोपी गौतम, पुत्र रंगीलाल, निवासी गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी के पास से ठगी गई राशि में से 2 लाख रुपए बरामद हुए। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और ठगी में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *