किशनगंज जिला मुख्यालय के 20 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी। यह परीक्षा 25 फरवरी तक चलेगी, जिसमें कुल 17,422 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली पाली में 8,713 और दूसरी पाली में 8,709 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट विशाल राज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर संयुक्त आदेश जारी किए गए हैं। परीक्षा से जुड़े अधिकारी लगातार केंद्रों पर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति मिलेगी प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। परीक्षार्थियों को मुख्य द्वार पर जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिला मजिस्ट्रेट विशाल राज ने केंद्राधीक्षकों को कदाचार रोकने के लिए विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक डीएसपी और ट्रैफिक थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा के दौरान यातायात बाधित न हो। 200 मीटर के दायरे में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को पहली पाली में सुबह 9:00 बजे के बाद और दूसरी पाली में दोपहर 1:30 बजे के बाद केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। इन 20 केंद्रों पर किशनगंज शहर के साथ-साथ ठाकुरगंज, बहादुरगंज, दिघलबैंक, पोठिया, टेढ़ागाछ और कोचाधामन प्रखंडों के परीक्षार्थी भी परीक्षा देंगे। दूर-दराज से आने वाले कई परीक्षार्थी अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा से एक दिन पहले ही शहर पहुंचकर लॉज और होटलों में ठहरने की व्यवस्था कर रहे थे। किशनगंज जिला मुख्यालय के 20 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी। यह परीक्षा 25 फरवरी तक चलेगी, जिसमें कुल 17,422 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली पाली में 8,713 और दूसरी पाली में 8,709 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट विशाल राज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर संयुक्त आदेश जारी किए गए हैं। परीक्षा से जुड़े अधिकारी लगातार केंद्रों पर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति मिलेगी प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। परीक्षार्थियों को मुख्य द्वार पर जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिला मजिस्ट्रेट विशाल राज ने केंद्राधीक्षकों को कदाचार रोकने के लिए विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक डीएसपी और ट्रैफिक थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा के दौरान यातायात बाधित न हो। 200 मीटर के दायरे में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को पहली पाली में सुबह 9:00 बजे के बाद और दूसरी पाली में दोपहर 1:30 बजे के बाद केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। इन 20 केंद्रों पर किशनगंज शहर के साथ-साथ ठाकुरगंज, बहादुरगंज, दिघलबैंक, पोठिया, टेढ़ागाछ और कोचाधामन प्रखंडों के परीक्षार्थी भी परीक्षा देंगे। दूर-दराज से आने वाले कई परीक्षार्थी अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा से एक दिन पहले ही शहर पहुंचकर लॉज और होटलों में ठहरने की व्यवस्था कर रहे थे।


