173 खाद दुकानों में छापा तीन का लाइसेंस रद्द किया

भास्कर न्यूज| सीतामढ़ी जिले में किसानों को रबी सीजन में उर्वरक उपलब्ध कराने को लेकर लगातार प्रयास जारी है। इसे लेकर उपलब्ध उर्वरक की निगरानी एवं कालाबाजारी, तस्करी और अनियमितता पर शिकंजा कसने को लेकर नियमित रूप से उर्वरक निरीक्षकों द्वारा छापामारी की जा रही है। इससे उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। बताया गया है कि अब तक 173 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई है, जिसमें 03 उर्वरक प्रतिष्ठानों का अनुज्ञप्ति रद्द की गई है, वहीं एक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो प्रतिष्ठानों का तत्काल प्रभाव से अनुज्ञप्ति निलंबित कर दिया गया है तथा सात से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है। छापेमारी के क्रम में शुक्रवार को एसएसबी के सहयोग से सोनबरसा प्रखंड के इंदरवा में अवैध रूप से भंडारित उर्वरक को जब्त करते प्राथमिकी दर्ज की गयी है। बताया गया है कि सभी प्रखंडों में रबी के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। जिला कृषि पदाधिकारी शांतनु कुमार ने बताया कि दिसंबर के अंत तक आईपीएल कंपनी से 13 सौ एमटी यूरिया प्राप्त हो जाएगी। जो जिले के लिए पर्याप्त है। भास्कर न्यूज| सीतामढ़ी जिले में किसानों को रबी सीजन में उर्वरक उपलब्ध कराने को लेकर लगातार प्रयास जारी है। इसे लेकर उपलब्ध उर्वरक की निगरानी एवं कालाबाजारी, तस्करी और अनियमितता पर शिकंजा कसने को लेकर नियमित रूप से उर्वरक निरीक्षकों द्वारा छापामारी की जा रही है। इससे उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। बताया गया है कि अब तक 173 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई है, जिसमें 03 उर्वरक प्रतिष्ठानों का अनुज्ञप्ति रद्द की गई है, वहीं एक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो प्रतिष्ठानों का तत्काल प्रभाव से अनुज्ञप्ति निलंबित कर दिया गया है तथा सात से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है। छापेमारी के क्रम में शुक्रवार को एसएसबी के सहयोग से सोनबरसा प्रखंड के इंदरवा में अवैध रूप से भंडारित उर्वरक को जब्त करते प्राथमिकी दर्ज की गयी है। बताया गया है कि सभी प्रखंडों में रबी के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। जिला कृषि पदाधिकारी शांतनु कुमार ने बताया कि दिसंबर के अंत तक आईपीएल कंपनी से 13 सौ एमटी यूरिया प्राप्त हो जाएगी। जो जिले के लिए पर्याप्त है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *