सड़क हादसे में 17 यात्री गंभीर घायल:इनोवा और टेंपो कीआमने-सामने टक्कर, देहरादून से मजदूरी के लिए उतरौता जा रहे थे

सड़क हादसे में 17 यात्री गंभीर घायल:इनोवा और टेंपो कीआमने-सामने टक्कर, देहरादून से मजदूरी के लिए उतरौता जा रहे थे

गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र के गोंडा-उतरौला मार्ग पर धनौली गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में टेंपो और इनोवा सवार 17 यात्री मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह हादसा इनोवा और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। टेंपो में सवार मजदूर धानेपुर होते हुए बलरामपुर के उतरौला जा रहे थे। वहीं, बलरामपुर की ओर से आ रही इनोवा गोंडा होते हुए लखनऊ जा रही थी, जिसके चालक का उद्देश्य इलाज कराना था। घायल मजदूर देहरादून से ट्रेन के माध्यम से गोंडा पहुंचे थे। गोंडा रेलवे स्टेशन के पास टैक्सी स्टैंड से उन्होंने टेंपो लिया था ताकि वे अपने गंतव्य उतरौला पहुंच सकें। घायलों की पहचान बलरामपुर के रेहरा पीहर निवासी सम्राट, विश्राम वर्मा, रामकुमार, सुमन, अनीता, पवन कुमार, विकास, अभिजीत के रूप में हुई है। किलौली के ननकू, मुन्नी देवी, बाग बाजार की शांति देवी भी घायलों में शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, सिद्धार्थ नगर के भवानीगंज चखनिया की राजवंती, परसपुर के राकेश कुमार, रंगईलाल, उतरौला की अशोका देवी, चमुर और गोंडा नगर कोतवाली के सोनी कपूर निवासी ऑटो चालक बबलू भी घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही सोनी गुमटी चौकी प्रभारी मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। नगर कोतवाली पुलिस ने घायलों की तहरीर के आधार पर इनोवा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि सभी घायल देहरादून से आए थे और टेंपो से उतरौला जा रहे थे। उतरौला की तरफ से लखनऊ इलाज कराने जा रही इनोवा से उनकी टक्कर हो गई, जिसमें 17 लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *