पूर्णिया में 4 दुकानों से 17 लाख की चोरी:मंझेली चौक पर वारदात, एक चोर पकड़ा गया; 6 पहली ट्रेन से फरार

पूर्णिया में 4 दुकानों से 17 लाख की चोरी:मंझेली चौक पर वारदात, एक चोर पकड़ा गया; 6 पहली ट्रेन से फरार

पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रानीपतरा क्षेत्र अंतर्गत मंझेली चौक पर बुधवार देर रात चोरों ने चार दुकानों को निशाना बनाया। इन दुकानों से करीब 17 लाख रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरों ने दो आभूषण दुकानों, एक खाद दुकान और एक मोबाइल दुकान के ताले तोड़े। पीड़ित दुकानदारों में कृष्णा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर महेश स्वर्णकार, कृषि सेवा केंद्र के प्रोपराइटर मोहम्मद जावेद इकबाल, तान्या ज्वेलर्स के प्रोपराइटर अर्जुन शर्मा और स्टार टेलीकॉम के प्रोपराइटर मोहम्मद इसराफिल शामिल हैं। नाइट गार्ड जनक बहादुर ने बताया कि रात करीब 12:30 से 2:00 बजे के बीच सात चोर मंझेली चौक पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले सोने-चांदी की दुकान का ताला तोड़ा, फिर मोबाइल दुकान में घुसे। शोर सुनकर जब जनक बहादुर मौके पर पहुंचे, तो दो चोर अंदर थे और पांच बाहर खड़े थे। हल्ला करने पर बाहर खड़े चोरों ने उन्हें हथियार दिखाकर धमकाया। डरकर जनक बहादुर पेट्रोल पंप की ओर भागे और दुकानदारों को चोरी की सूचना दी। मोबाइल का जीपीएस ऑन होने के कारण पकड़ा गया चोर स्टार टेलीकॉम के प्रोपराइटर मोहम्मद इसराफिल ने बताया कि उनकी दुकान से लगभग 20 मोबाइल चोरी हुए थे। एक मोबाइल का जीपीएस ऑन होने के कारण उसे ट्रैक किया गया। ट्रैकिंग के आधार पर खुश्कीबाग ओवरब्रिज और फिर पूर्णिया जंक्शन रेलवे पटरी के पास एक चोर को पकड़ लिया गया। पकड़े गए चोर को प्रखंड प्रमुख के आवास पर लाया गया, जिसके बाद उसे मुफस्सिल पुलिस को सौंप दिया गया। यह चोर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के आसपास का बताया जा रहा है। बाकी छह चोर चोरी का सामान लेकर सुबह की पहली ट्रेन से फरार हो गए। मुफस्सिल थाना प्रभारी सुदीन राम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से एक चोर को पकड़ा गया है। उसके आधार पर कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है और विभिन्न बिंदुओं पर जांच जारी है। पुलिस ने जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रानीपतरा क्षेत्र अंतर्गत मंझेली चौक पर बुधवार देर रात चोरों ने चार दुकानों को निशाना बनाया। इन दुकानों से करीब 17 लाख रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरों ने दो आभूषण दुकानों, एक खाद दुकान और एक मोबाइल दुकान के ताले तोड़े। पीड़ित दुकानदारों में कृष्णा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर महेश स्वर्णकार, कृषि सेवा केंद्र के प्रोपराइटर मोहम्मद जावेद इकबाल, तान्या ज्वेलर्स के प्रोपराइटर अर्जुन शर्मा और स्टार टेलीकॉम के प्रोपराइटर मोहम्मद इसराफिल शामिल हैं। नाइट गार्ड जनक बहादुर ने बताया कि रात करीब 12:30 से 2:00 बजे के बीच सात चोर मंझेली चौक पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले सोने-चांदी की दुकान का ताला तोड़ा, फिर मोबाइल दुकान में घुसे। शोर सुनकर जब जनक बहादुर मौके पर पहुंचे, तो दो चोर अंदर थे और पांच बाहर खड़े थे। हल्ला करने पर बाहर खड़े चोरों ने उन्हें हथियार दिखाकर धमकाया। डरकर जनक बहादुर पेट्रोल पंप की ओर भागे और दुकानदारों को चोरी की सूचना दी। मोबाइल का जीपीएस ऑन होने के कारण पकड़ा गया चोर स्टार टेलीकॉम के प्रोपराइटर मोहम्मद इसराफिल ने बताया कि उनकी दुकान से लगभग 20 मोबाइल चोरी हुए थे। एक मोबाइल का जीपीएस ऑन होने के कारण उसे ट्रैक किया गया। ट्रैकिंग के आधार पर खुश्कीबाग ओवरब्रिज और फिर पूर्णिया जंक्शन रेलवे पटरी के पास एक चोर को पकड़ लिया गया। पकड़े गए चोर को प्रखंड प्रमुख के आवास पर लाया गया, जिसके बाद उसे मुफस्सिल पुलिस को सौंप दिया गया। यह चोर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के आसपास का बताया जा रहा है। बाकी छह चोर चोरी का सामान लेकर सुबह की पहली ट्रेन से फरार हो गए। मुफस्सिल थाना प्रभारी सुदीन राम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से एक चोर को पकड़ा गया है। उसके आधार पर कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है और विभिन्न बिंदुओं पर जांच जारी है। पुलिस ने जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *