नवोदय प्रवेश परीक्षा में 163 अभ्यर्थी अनुपस्थित:कक्षा 9 और 11 के लिए चयन परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

नवोदय प्रवेश परीक्षा में 163 अभ्यर्थी अनुपस्थित:कक्षा 9 और 11 के लिए चयन परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

लखीमपुर में जवाहर नवोदय विद्यालय, मितौली में आगामी शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 और 11 की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु चयन परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल 499 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 336 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 163 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। लेटरल एंट्री परीक्षा 2026 के प्रभारी युगल किशोर ने बताया कि कक्षा 9 के लिए कुल 461 पंजीकरण हुए थे। सुबह 11:15 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक आयोजित इस परीक्षा में 215 छात्र और 106 छात्राएं, कुल 321 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं, कक्षा 11 के लिए 38 पंजीकरण हुए थे। सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली परीक्षा में 9 छात्र और 6 छात्राएं, कुल 15 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। परीक्षा को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विद्यालय प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। नवोदय विद्यालय के शिक्षकों के साथ-साथ अन्य विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात किया गया था, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *