सुपौल में 1620 बोतल नेपाली शराब बरामद:लग्जरी कार से लाई जा रही थी खेप, तस्कर भागा

सुपौल में 1620 बोतल नेपाली शराब बरामद:लग्जरी कार से लाई जा रही थी खेप, तस्कर भागा

सुपौल के पिपरा थाना पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पिपरा थाना क्षेत्र के दुबियाही पंचायत स्थित दुलारी हाट के पास से एक वरना कार से भारी मात्रा में नेपाली सोफी शराब बरामद की है। हालांकि मौके से तस्कर फरार होने में सफल रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल से अवैध शराब की बड़ी खेप क्षेत्र में लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दुलारी रोड पर घेराबंदी की। इसी दौरान दूबबियाही हाट के समीप एक संदिग्ध वरना कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में छिपाकर रखी गई नेपाली दिलवाले सोफी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। कार से कुल 1620 बोतल नेपाली सोफी शराब जब्त की पुलिस ने कार से कुल 1620 बोतल नेपाली सोफी शराब जब्त की है, जिसकी कुल मात्रा करीब 486 लीटर बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक एवं तस्कर अंधेरे और पुलिस की हलचल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई थानाध्यक्ष राजेश झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। बरामद कार को जब्त कर थाना लाया गया है और अज्ञात तस्करों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस धंधे में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है तथा फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। सुपौल के पिपरा थाना पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पिपरा थाना क्षेत्र के दुबियाही पंचायत स्थित दुलारी हाट के पास से एक वरना कार से भारी मात्रा में नेपाली सोफी शराब बरामद की है। हालांकि मौके से तस्कर फरार होने में सफल रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल से अवैध शराब की बड़ी खेप क्षेत्र में लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दुलारी रोड पर घेराबंदी की। इसी दौरान दूबबियाही हाट के समीप एक संदिग्ध वरना कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में छिपाकर रखी गई नेपाली दिलवाले सोफी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। कार से कुल 1620 बोतल नेपाली सोफी शराब जब्त की पुलिस ने कार से कुल 1620 बोतल नेपाली सोफी शराब जब्त की है, जिसकी कुल मात्रा करीब 486 लीटर बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक एवं तस्कर अंधेरे और पुलिस की हलचल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई थानाध्यक्ष राजेश झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। बरामद कार को जब्त कर थाना लाया गया है और अज्ञात तस्करों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस धंधे में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है तथा फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *