अलवर. जिले के एक थाना क्षेत्र में अपने मामा के घर आई 16 वर्षीय नाबालिग रात करीब 12 बजे बाथरूम के लिए घर से बाहर निकली, तो दो युवक उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर एक सरकारी स्कूल में ले गए। जहां एक युवक ने इस नाबालिग से बलात्कार किया और दूसरा युवक नाबालिग से छेड़छाड़ करता रहा। घटना 17 मार्च की है। सोमवार को पीडि़ता को पुलिस थाने लेकर पहुंचे उसके पिता रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 70(2), 137(2), 127 (2), 351(2), (3) बीएनएस 5जी/6 पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है।थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में पीडि़ता के पिता ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी अपने मामा के घर गई हुई थी। रात को जब वह बाथरूम करने के लिए घर से बाहर निकली, तो दो युवक बाइक पर सवार होकर वहां आए और मेरी बेटी को जबरन अपने साथ ले गए। आरोपी मेरी बेटी को पास के एक गांव के सरकारी स्कूल के अंदर ले गए और वहां नशीला पदार्थ सुंघाकर एक युवक ने मेरी बेटी के साथ बलात्कार किया तथा दूसरा आरोपी युवक ने मेरी बेटी को पकड़े रखा और अश्लील हरकतें करता रहा।
—तीन घंटे बाद घर 100 मीटर दूर छोड़ कर फरार हुए आरोपी
पीडि़ता के पिता ने एफआइआर में बताया कि जब मेरी बेटी काफी देर तक घर के अंदर नहीं आई, तो उसके मामा व मेरे ससुराल के अन्य लोगाें को उसको काफी तलाश किया। उसी रात करीब 3 बजे आरोपी मेरी बेटी को उसके मामा के घर से करीब 100 मीटर दूर अपनी बाइक से उतार कर फरार हो गए।—
धमकी- मुकदमा दर्ज कराया, तो जान से खत्म कर देंगेपीडि़ता के पिता का कहना है कि मेरी बेटी के मामा व अन्य ग्रामीणों ने आरोपियों का पीछा किया, तो वे अपने गांव के तरफ भाग गए। अगले दिन आरोपी फिर से आए और धमकी देकर गए कि तुमने मुकदमा दर्ज कराया, तो हम तुम्हें जान से खत्म कर देंगे। इसके बाद आरोपियों ने मेरी बेटी के मामा को पहले बंधक बनाया, फिर अपनी बोलेरो गाड़ी में बैठाकर मेरी बेटी के मामा का अपहरण कर ले गए।


