बेगूसराय में बछवाड़ा थाना पुलिस और मद्य निषेध इकाई पटना ने संयुक्त ऑपरेशन किया। इसमें मुरली टोल टॉल प्लाजा के पास से डेढ़ करोड़ से अधिक की विदेशी शराब की खेप बरामद की गई है। शराब को राजस्थान नंबर के एक 22 चक्का ट्रेलर में छिपाकर लाया जा रहा था। टॉल प्लाजा के पास घेराबंदी कर पकड़ा ट्रक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तेघड़ा की ओर से शराब की एक बड़ी खेप गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर एनएच-28 स्थित मुरली टोल टॉल प्लाजा के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान राजस्थान नंबर के एक ट्रेलर RJ52GA-2962 को रुकवाकर जब उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। करोड़ों में है बरामद शराब की कीमत पुलिस टीम को ट्रक के अंदर से विभिन्न ब्रांडों की कुल 16422 लीटर विदेशी शराब मिली है। जब्त की गई शराब में किंगफिशर, थंडरबोल्ड, रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंजर और ऑल सीजन जैसे नामी ब्रांड शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरी खेप पंजाब से बिहार लाई जा रही थी। बाजार में इसकी कीमत पौने दो करोड़ रुपये आंकी गई है। राजस्थान का चालक गिरफ्तार मामले की जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि ट्रक के चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित सेड़वा थाना क्षेत्र के रहने वाले सुरेश कुमार के रूप में हुई है। उससे पूछताछ कर बैकवर्ड और फोरवर्ड लिंक की जानकारी ली जा रही है। घंटों चली बोतलों की गिनती जब्ती के बाद बछवाड़ा थाना परिसर में शराब की पेटियों और बोतलों की गिनती करने में पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शराब की यह इतनी बड़ी खेप बिहार में किसे सप्लाई की जानी थी और इस सिंडिकेट के पीछे और कौन-कौन से बड़े नाम शामिल हैं। फिलहाल आरोपी चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बेगूसराय में बछवाड़ा थाना पुलिस और मद्य निषेध इकाई पटना ने संयुक्त ऑपरेशन किया। इसमें मुरली टोल टॉल प्लाजा के पास से डेढ़ करोड़ से अधिक की विदेशी शराब की खेप बरामद की गई है। शराब को राजस्थान नंबर के एक 22 चक्का ट्रेलर में छिपाकर लाया जा रहा था। टॉल प्लाजा के पास घेराबंदी कर पकड़ा ट्रक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तेघड़ा की ओर से शराब की एक बड़ी खेप गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर एनएच-28 स्थित मुरली टोल टॉल प्लाजा के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान राजस्थान नंबर के एक ट्रेलर RJ52GA-2962 को रुकवाकर जब उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। करोड़ों में है बरामद शराब की कीमत पुलिस टीम को ट्रक के अंदर से विभिन्न ब्रांडों की कुल 16422 लीटर विदेशी शराब मिली है। जब्त की गई शराब में किंगफिशर, थंडरबोल्ड, रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंजर और ऑल सीजन जैसे नामी ब्रांड शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरी खेप पंजाब से बिहार लाई जा रही थी। बाजार में इसकी कीमत पौने दो करोड़ रुपये आंकी गई है। राजस्थान का चालक गिरफ्तार मामले की जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि ट्रक के चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित सेड़वा थाना क्षेत्र के रहने वाले सुरेश कुमार के रूप में हुई है। उससे पूछताछ कर बैकवर्ड और फोरवर्ड लिंक की जानकारी ली जा रही है। घंटों चली बोतलों की गिनती जब्ती के बाद बछवाड़ा थाना परिसर में शराब की पेटियों और बोतलों की गिनती करने में पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शराब की यह इतनी बड़ी खेप बिहार में किसे सप्लाई की जानी थी और इस सिंडिकेट के पीछे और कौन-कौन से बड़े नाम शामिल हैं। फिलहाल आरोपी चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


