झांसी में निकला 16 फीट लंबा अजगर:देखने के लिए उमड़ी भीड़, 3 किलोमीटर लंबा जाम लगा, देखें VIDEO

झांसी में निकला 16 फीट लंबा अजगर:देखने के लिए उमड़ी भीड़, 3 किलोमीटर लंबा जाम लगा, देखें VIDEO

झांसी में सड़क किनारे झाड़ियों में लगभग 16 फीट लंबा अजगर सांप निकला। विशाल अजगर ने किसी जंगली जानवर को निगल लिया था, इसलिए वो भाग नहीं पाया। अजगर को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। लोग सड़क पर ही अपने वाहनों को खड़ा करके सांप को देखने पहुंच गए। इससे सड़क पर लगभग 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ मिलकर सांप को जंगल में छोड़ा। तब लगभग दो घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका। घटना बुधवार की है। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ये पूरा मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र के मऊरानीपुर रोड पर भगवंतपुरा गांव के पास का है। पहले दो तस्वीर राहगिर ने देखा तो दौड़ पड़ा बताया जा रहा है कि बुधवार को एक राहगिर सड़क किनारे पैदल चल रहा था। तब उसे झाड़ियों में एक विशाल अजगर नजर आया। जब वह पास में गया तो सांप ने हलचल की। यह देखकर राहगिर सांप-सांप चिल्लाते हुए भाग खड़ा हुआ। तब तक आसपास के लोग आ गए और सड़कों पर वाहन खड़े करके लोग सांप को देखने लगे। सांप लगभग 15 से 16 फीट लंबा था। उसने किसी जंगली जानवर को निगल लिया था। इस वजह से वो भाग नहीं पाया। सांप को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी और सड़क पर जाम लग गया। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सांप को जंगल में छोड़ दिया है। इसके बाद पुलिस ने यातायात सुचारू कराया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *