ब्यावर में मनाया आर्य समाज का 151वां स्थापना दिवस:शोभायात्रा निकाली, वैदिक नववर्ष पर हुआ नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम

ब्यावर में मनाया आर्य समाज का 151वां स्थापना दिवस:शोभायात्रा निकाली, वैदिक नववर्ष पर हुआ नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम

ब्यावर में आर्य समाज द्वारा वैदिक नववर्ष और 151वें स्थापना दिवस के अवसर पर नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आर्य समाज चौराहे से एक शोभायात्रा निकाली गई।
यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसमें गोदावरी स्कूल की छात्राओं ने बैंड के माध्यम से देशभक्ति धुनें प्रस्तुत कीं। यात्रा के मार्ग में नागरिकों ने विभिन्न स्थानों पर चंदन तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा कर और प्रसाद वितरित कर स्वागत किया।
आर्य समाज यज्ञशाला में एक विशेष यज्ञ का भी आयोजन किया गया। इसमें वैदिक मंत्रोच्चार किए गए। कार्यक्रम के तहत सामाजिक सरोकार सेवा सप्ताह के अंतर्गत किए जाने वाले विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी भी साझा की गई।
इस अवसर पर आर्य समाज के पदाधिकारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाज के प्रति सेवा, संस्कार और वैदिक परंपराओं के महत्व पर जोर दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *