नवादा में 1512 लीटर शराब पकड़ी गई:बिहारशरीफ से टमाटर के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी, 2 तस्कर गिरफ्तार

नवादा में 1512 लीटर शराब पकड़ी गई:बिहारशरीफ से टमाटर के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी, 2 तस्कर गिरफ्तार

नवादा उत्पाद विभाग ने रजौली समेकित जांच चौकी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1512 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है। विभाग ने इस मामले में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया। यह खेप बिहारशरीफ ले जाई जा रही थी। यह कार्रवाई सोमवार सुबह उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र के निर्देश पर चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के तहत की गई। अवर निरीक्षक मद्य निषेध प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम को यह सफलता मिली। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मद्य निषेध टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर संदिग्ध गतिविधियों वाली एक बोलेरो पिकअप वैन (रजिस्ट्रेशन नंबर WV 37 C 8567) को रोका गया। टमाटर के नीचे शराब की पेटियां छिपाई गईं
तलाशी के दौरान, वैन के ऊपर टमाटर लदे हुए थे, लेकिन उनके नीचे भारी मात्रा में शराब की पेटियां छिपाई गई थीं। बरामद शराब में हेवर्ड्स 5000 स्ट्रॉन्ग बीयर की 2736 केन (कुल 1368 लीटर) और रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की की 750 एमएल वाली 192 बोतलें (कुल 144 लीटर) शामिल हैं। इस मामले में नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगलकुआं निवासी राहुल पासवान और सोनू कुमार को मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि शराब की यह खेप पश्चिम बंगाल से चलकर झारखंड के बरही के रास्ते बिहारशरीफ पहुंचाई जानी थी। उत्पाद विभाग ने जब्त वाहन और शराब के साथ दोनों अभियुक्तों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नवादा उत्पाद विभाग ने रजौली समेकित जांच चौकी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1512 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है। विभाग ने इस मामले में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया। यह खेप बिहारशरीफ ले जाई जा रही थी। यह कार्रवाई सोमवार सुबह उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र के निर्देश पर चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के तहत की गई। अवर निरीक्षक मद्य निषेध प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम को यह सफलता मिली। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मद्य निषेध टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर संदिग्ध गतिविधियों वाली एक बोलेरो पिकअप वैन (रजिस्ट्रेशन नंबर WV 37 C 8567) को रोका गया। टमाटर के नीचे शराब की पेटियां छिपाई गईं
तलाशी के दौरान, वैन के ऊपर टमाटर लदे हुए थे, लेकिन उनके नीचे भारी मात्रा में शराब की पेटियां छिपाई गई थीं। बरामद शराब में हेवर्ड्स 5000 स्ट्रॉन्ग बीयर की 2736 केन (कुल 1368 लीटर) और रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की की 750 एमएल वाली 192 बोतलें (कुल 144 लीटर) शामिल हैं। इस मामले में नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगलकुआं निवासी राहुल पासवान और सोनू कुमार को मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि शराब की यह खेप पश्चिम बंगाल से चलकर झारखंड के बरही के रास्ते बिहारशरीफ पहुंचाई जानी थी। उत्पाद विभाग ने जब्त वाहन और शराब के साथ दोनों अभियुक्तों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *