केशोपुर गांव स्थित महावीर स्थान परिसर में आयोजित दो दिवसीय अखंड रामधुन यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा केशोपुर गांव से निकालकर साईं मंदिर से कजरा बाजार होते हुए श्रीघना राजा तालाब पहुंची। राजा तालाब से जल भरकर श्रीघना, नरोत्तमपुर, बिक्रमपुर, रेलवे स्टेशन रोड़ काली मंदिर से भ्रमण करते हुए पुनः यात्रा यज्ञ स्थल केशोपुर पहुंची। शोभा यात्रा में 151 कुंवारी कन्याएं और सुहागिन महिलाएं शामिल थी। यज्ञ हवन पर समाजसेवी रूपेश कुमार श्रीवास्तव और उनकी धर्मपत्नी दीप शिखा सिंहा बैठे हैं। यज्ञ को सफल बनाने में कमेटी के सदस्य अजीत मंडल, संजय पासवान, गोलू कुमार,मनीष सिन्हा, ललन राम, रवि रौशन, हिमांशु भूषण, डब्लू मंडल, राम प्रसाद तांती,गोपाल तांती, महेंद्र मंडल, गोपाल मंडल, महादेव मंडल, सतीश तांती, छोटू पासवान, सिद्धांत कुमार, धोनी कुमार, अंकुश कुमार, पियूष कुमार आदि लगे हैं। कलश शोभायात्रा में भगवान हनुमान का स्वरूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में शामिल एक युवक ने भगवान हनुमान का सजीव रूप धारण कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। गदा और केसरिया ध्वज के साथ सजे हनुमान स्वरूप को देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ उमड़ती रही। भास्कर| जमुई खैरा प्रखंड के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत ढाब गांव स्थित तांती टोला से शनिवार को शुद्धता, सुख एवं शांति की कामना को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में 151 कुमारी कन्याओं एवं सुहागिन महिलाओं ने भाग लेकर आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। कलश यात्रा तांती टोला से प्रारंभ होकर खैरा, गोपालपुर चौहानडीह, घनबेरिया और चंद्रपुर होते हुए बड़ी बाग मार्ग से किऊल नदी स्थित गिद्धेश्वर घाट पहुंची। यहां आचार्य हर नारायण पांडे उर्फ हूरो पांडे के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में पवित्र जल भरवाया गया। इसके बाद संकल्प एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी श्रद्धालु गिद्धेश्वर नाथ धाम मंदिर पहुंचे, जहां परिक्रमा और पूजन किया गया। यात्रा के दौरान महिलाएं और कन्याएं देवी गीत गाते हुए आगे बढ़ रही थीं, जबकि अन्य श्रद्धालु जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना रहे थे। इस धार्मिक अनुष्ठान के यजमान संजय तांती एवं उनकी धर्मपत्नी रीना देवी रहे। आचार्य ने बताया कि इस तरह की कलश यात्रा से परिवार और समाज में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाती है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। करीब 10 किलोमीटर लंबी इस यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन पर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। केशोपुर गांव स्थित महावीर स्थान परिसर में आयोजित दो दिवसीय अखंड रामधुन यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा केशोपुर गांव से निकालकर साईं मंदिर से कजरा बाजार होते हुए श्रीघना राजा तालाब पहुंची। राजा तालाब से जल भरकर श्रीघना, नरोत्तमपुर, बिक्रमपुर, रेलवे स्टेशन रोड़ काली मंदिर से भ्रमण करते हुए पुनः यात्रा यज्ञ स्थल केशोपुर पहुंची। शोभा यात्रा में 151 कुंवारी कन्याएं और सुहागिन महिलाएं शामिल थी। यज्ञ हवन पर समाजसेवी रूपेश कुमार श्रीवास्तव और उनकी धर्मपत्नी दीप शिखा सिंहा बैठे हैं। यज्ञ को सफल बनाने में कमेटी के सदस्य अजीत मंडल, संजय पासवान, गोलू कुमार,मनीष सिन्हा, ललन राम, रवि रौशन, हिमांशु भूषण, डब्लू मंडल, राम प्रसाद तांती,गोपाल तांती, महेंद्र मंडल, गोपाल मंडल, महादेव मंडल, सतीश तांती, छोटू पासवान, सिद्धांत कुमार, धोनी कुमार, अंकुश कुमार, पियूष कुमार आदि लगे हैं। कलश शोभायात्रा में भगवान हनुमान का स्वरूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में शामिल एक युवक ने भगवान हनुमान का सजीव रूप धारण कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। गदा और केसरिया ध्वज के साथ सजे हनुमान स्वरूप को देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ उमड़ती रही। भास्कर| जमुई खैरा प्रखंड के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत ढाब गांव स्थित तांती टोला से शनिवार को शुद्धता, सुख एवं शांति की कामना को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में 151 कुमारी कन्याओं एवं सुहागिन महिलाओं ने भाग लेकर आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। कलश यात्रा तांती टोला से प्रारंभ होकर खैरा, गोपालपुर चौहानडीह, घनबेरिया और चंद्रपुर होते हुए बड़ी बाग मार्ग से किऊल नदी स्थित गिद्धेश्वर घाट पहुंची। यहां आचार्य हर नारायण पांडे उर्फ हूरो पांडे के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में पवित्र जल भरवाया गया। इसके बाद संकल्प एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी श्रद्धालु गिद्धेश्वर नाथ धाम मंदिर पहुंचे, जहां परिक्रमा और पूजन किया गया। यात्रा के दौरान महिलाएं और कन्याएं देवी गीत गाते हुए आगे बढ़ रही थीं, जबकि अन्य श्रद्धालु जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना रहे थे। इस धार्मिक अनुष्ठान के यजमान संजय तांती एवं उनकी धर्मपत्नी रीना देवी रहे। आचार्य ने बताया कि इस तरह की कलश यात्रा से परिवार और समाज में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाती है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। करीब 10 किलोमीटर लंबी इस यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन पर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।


