प्रेमानंद महाराज से प्रभावित 15 साल के किशोर ने घर छोड़ा, लेटर पढ़ माता-पिता के होश उड़े

प्रेमानंद महाराज से प्रभावित 15 साल के किशोर ने घर छोड़ा, लेटर पढ़ माता-पिता के होश उड़े

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर आई है। यहां कृष्ण विहार कॉलोने में रहने वाला 15 साल का किशोर अचानक घर से लापता हो गया। उसके जाने के बाद परिवार को कमरे से एक लेटर मिला जिसे पढ़कर माता-पिता के होश उड़ गए। उसके लेटर में लिखा थी कि वह वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज जी के वचनों से प्रभावित होकर अपने असली परिवार के पास जा रहा है। जिसके बाद घबराए परिजनों ने पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।

क्रिकेट खेलने जाने का कहकर घर से निकला था किशोर

थाना प्रभारी मनोज सेंधवा ने बताया कि बच्चा घर से सुबह क्रिकेट खेलने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन फिर वह देर शाम तक नहीं लौटा। उसके पिता ड्राइवरी का काम करते हैं।

लेटर में लिखा था मुझे ढूंढ़ने की कोशिश मत कीजिए

परिवार जब घर पहुंचा तो उन्हें एक पत्र मिला। यह पत्र उनके बेटे ने ही लिखा था। जिसमें उसने घर छोड़कर जाने की बात लिखी।

यहां पढ़ें खत में और क्या लिखा था?

मां-पापा, भैया और दादा…आज मैं अपने असली परिवार के पास जा रहा हूं। आप लोग कृपया रोइए मत और मुझे ढूंढ़ने की कोशिश भी मत कीजिएगा। अब मैं अपने मां-पिता के साथ ही रहूंगा। उसने आगे लिखा था कि आप लोग यह मत समझिएगा कि मैं किसी की डांट या फटकार या फिर रिजल्ट खराब होने की वजह से ऐसा कर रहा हूं। मैं बस अपनी असलियत जान गया हूं। अगर आप जानना चाहते हैं असलियत क्या है, तो मेरा यह फोटो देख लेना। उसमें प्रेमानंद जी महाराज के वचन लिखे हैं।

Indore News 15 years old teenager leaves home for premanand maharaj
Indore News 15 years old teenager leaves home for premanand maharaj(photo:patrika)

मैंने एक दोस्त से पैसे उधार लिए हैं, कृपया उसे वापस कर देना

यही नहीं 15 साल के इस किशोर ने लेटर में ये भी लिखा है कि अब तक मैंने जो जीवन आपके साथ बिताया है, वह पूरा हो गया है। मैंने एक दोस्त से 500 रुपए उधार लिए हैं, कृपया उसे लौटा देना। आगे किशोर ने लिखा कि मैं जा रहा हूं, आप लोग घबराना मत।
-जय माता दी

इंटरनेट पर सर्च की देहरादून की ट्रेन

पिता की शिकायत के बाद जब एमपी की इंदौर पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की तो पता चला कि किशोर ने इंटरनेट पर देहरादून जाने वाली ट्रेन भी सर्च की थी। इस जानकारी के बाद पुलिस ने संबंधित एजेंसियों को मामले की सूचना देकर उन्हें अलर्ट कर दिया।

पुलिस मामले की जांच करते हुए परिजनों और लड़के के सभी दोस्तों या जानने वालों से लगातार पूछताछ कर रही है। ताकि किशोर को लेकर कोई सुराग हाथ लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *