सीकर जिले में किराए के मकान में रहने वाली 15 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की के भाई ने एक युवक पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में 15 साल की नाबालिग लड़की के भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह काम के सिलसिले में सीकर जिले में किराए के मकान में रहता है। उसकी 15 साल की नाबालिग बहन भी उसी के साथ किराए के मकान में रहती है। जो काम में उसका हाथ बंटवाती थी। 7 मार्च को वह बिना बताए घर से कहीं पर चली गई। कई घंटे बीतने के बाद भी जब वह घर पर नहीं लौटी तो काफी जगह तलाश किया। इसके साथ ही गांव में भी मालूम किया तो अगले दिन तक नाबालिग वहां भी नहीं पहुंची। नाबालिग लड़की के भाई ने एक युवक पर अपनी बहन को ले जाने का शक जताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं सीकर जिले में एक 21 साल की युवती के लापता होने का भी मामला सामने आया है। जो 9 मार्च को सुबह घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। परिवार ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया।


