15 साल की नाबालिग रात 2 बजे घर से गायब:15 लाख के जेवर और परिजनों का मोबाइल ले गई;पुलिस तलाश कर रही

15 साल की नाबालिग रात 2 बजे घर से गायब:15 लाख के जेवर और परिजनों का मोबाइल ले गई;पुलिस तलाश कर रही

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों ने एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 9 फरवरी 2026 की रात की है। परिजन रात को खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए थे। देर रात करीब 2 बजे परिजनों की नींद खुली तो किशोरी अपने कमरे में नहीं मिली। इसके साथ ही घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है, वे भी गायब पाए गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब एक से डेढ़ महीने पहले एक युवक, जो बाहर के क्षेत्र का रहने वाला है और हाल ही में अलवर के पास किराये पर रह रहा था, वह किशोरी को अपने प्रभाव में लेकर रात में घर आया था। उस समय परिजनों के जागने पर युवक घर की दीवार कूदकर फरार हो गया था। इसी आधार पर परिजनों ने किशोरी के लापता होने में उसी युवक की भूमिका होने का संदेह जताया है। बताया गया है कि किशोरी घर से जाते समय परिजन के मोबाइल फोन को भी अपने साथ ले गई है।पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर को ट्रेसिंग पर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।परिजनों ने बताया कि उन्होंने पहले अपने स्तर पर किशोरी की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चलने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *