गाजियाबाद में दिल्ली-यूपी बॉर्डर से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल 6 लोगों आज कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर लिया, इनमें संभल की रहने वाली एक महिला भी शामिल है। 3 दिन पहले गाजियाबाद के कौशांबी पुलिस ने सभी को अरेस्ट कर जेल भेजा था। जहां आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन बरामद किए। अब इसमें यूपी एटीएस और दिल्ली और हरियाणा पुलिस भी जांच में जुट गई हैं। लखनऊ से एटीएस के सीनियर अधिकारी आज आरोपियों से पूछताछ करेंगे। पाकिस्तान भेजते थे वीडियो फोटो पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गाजियाबाद के कौशांबी में भोवापुर के कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं। ये लोग रेलवे स्टेशन और सुरक्षा बलों के ठिकानों की फोटो और वीडियो बनाकर कुछ लोगों को भेजते थे और इसके बदले उन्हें पैसे मिलते थे। साथ ही ये लोग पैसों का लालच देकर अन्य युवाओं को भी इस काम में शामिल करने की कोशिश कर रहे थे। सूचना के आधार पर कौशांबी थाना पुलिस ने दबिश देकर 6 लोगों को अरेस्ट किया। जांच के दौरान आरोपी सुहेल के मोबाइल की गैलरी में रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा बलों के ठिकानों की कई फोटो और वीडियो मिलीं। इसके अलावा कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। सभी आरोपियों के मोबाइल फोन में विदेशी नंबरों से चैट मिलने की भी पुष्टि हुई है। संभल की महिला के साथ अन्य महिला भी शामिल रिमांड पर लिए आरोपियों में सुहेल मलिक उर्फ रोमियो पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी सुभारती यूनिवर्सिटी के पीछे, थाना परतापुर मेरठ (मूल निवासी नरगढ़ी, जिला बिजनौर), इरम उर्फ महक पत्नी फैजान निवासी ग्राम ज्ञानपुर, जिला संभल, प्रवीन पुत्र मिंटूराम निवासी भोवापुरम थाना कौशांबी गाजियाबाद, राज वाल्मीकि पुत्र अरविंद निवासी गांव भोवापुर गाजियाबाद। शिवा वाल्मीकि पुत्र रवि कुमार निवासी भोवापुर और रितिक गंगवार निवासी गाजीपुर सब्जी मंडी भोवापुर (मूल निवासी गांव सुल्तानपुर थाना कटरा, जिला शाहजहांपुर) शामिल हैं। इस गैंग से जुड़े 10 से ज्यादा लोगों को अलग अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया है। जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। DIG एटीएस करेंगे पूछताछ सूत्रों ने बताया है ATS के DIG भी इस मामले की जांच में गाजियाबाद आकर आज पूछताछ कर सक सकते हैं। इस गैंग ने राजधानी दिल्ली में कैंट से पाकिस्तान के अटारी बॉर्डर तक कनेक्ट करने वाले रेलवे स्टेशन के फोटो वीडियो भेजे हैं। यह गैंग लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग पाकिस्तान में बैठे लोगों को भेजते थे। पुलिस की जांच में आया है कि प्रत्येक कैमरे की इंस्टॉलेशन पर 10 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये इस गैंग को मिलते थे। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से भी एक कैमरा गैंग ने इनस्टॉल किया। इसके बाद हरियाणा के सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास सोलर ऑपरेटेड दूसरा कैमरा भी लगाया। यूपी पुलिस और यूपी एटीएस के बाद हरियाणा और दिल्ली पुलिस भी जांच में जुट गईं हैं। सुहेल का नंबर कनेक्ट पुलिस और जांच एजेंसियों की पूछताछ में सामने आया है कि व्हाट्सएप ग्रुप में सुहेल का पाकिस्तान के नंबर के साथ मोबाइल नंबर जुड़ने की बात सामने आई है। सुहेल 100 से अधिक युवकों को निर्देश देकर अलग-अलग जगहों के वीडियो फोटो मांगते थे। जिससे पाकिस्तान में बैठे ISI और उससे जुड़े कुछ आतंकी संगठन बॉर्डर से सटे अटारी रेलवे स्टेशन बॉर्डर तक की मूवमेंट को ट्रैक किया का सके। दिल्ली की सराय रोहिल्ला से जोधपुर और जैसलमेर तक रेलवे कनेक्टिविटी पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही थी। जिससे इसे ट्रैक करने की कोशिश कर रहे थे। दिल्ली की वीडियो फोटो पाकिस्तान भेजे गए बरामद सभी मोबाइलों से मिले व्हाट्सएप चैट और वीडियो में यह खुलासा हुआ है कि दिल्ली कैंटोमेंट बोर्ड क्षेत्र के सुरक्षा प्रतिष्ठानों की वीडियो भी मिलीं, इस गैंग के द्वारा पाकिस्तान भेजी गई है। सुहेल मूलत मेरठ का रहने वाला है जो कई साल तक पुणे में रह चुका है। जिसमें मुंबई पुलिस की एक महिला का नाम भी सामने आया है, यह महिला इनफार्मर के तौर पर अलग अलग दिशा निर्देश देती हैं। अब इस पूरे मामले में यूपी, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र पुलिस और जांच एजेंसी भी जांच में जुटी हैं। पूरे साक्ष्यों के आधार पर जांच एडिशनल पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद राज करन नैय्यर का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर 6 लोगों को रिमांड पर लिया गया है। जिसमें पुलिस पूरे साक्ष्य के आधार पर पूछताछ कर रही है। जो भी लोग इस गैंग में शामिल हैं उन पर काम किया जा रहा है।


